Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
खर्च करते समय सावधानी बरते। परिवार के सदस्य को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ सकती हैं। घर की मरम्मत और नवीनीकरण में आप अपना समय लगा सकते हैं। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला होगा। खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है। घर पर होने से आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक -3
अगर आप अपनी चिंताओं के बारे में लोगों को बताते हैं या शेयर करते हैं तो आप अच्छा और शांति महसूस करेंगे। अभी आपको एक छोटी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। रोमांस और मनोरंजन के भी भरपूर अवसर मिलेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा हुआ होगा। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
धन कमाने का आज आपको भरपूर मौका मिलेगा। किसी योजना में आपको सफल होने के लिए किसी साथी की जरूरत होगी। आपको अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा रखना होगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज आपको परेशानी में डाल सकती है किन्तु अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा। प्रियजनों के साथ यात्रा का आनंद लें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
कार्यक्षेत्र में आप कम समय देकर अपने आपको परिवार के प्रति ज्यादा समर्पित होते नजर आएंगे। नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
कार्यो में सफलता और आमदनी के नए स्रोत के माध्यम से धन मिलेगा। इस धन का सोच समझकर प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
आज परिवार के सदस्यों के बीच ज्यादा समय व्यातीत करेंगे। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे। यात्रा और नए संबंध बनने का योग हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा