फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास और मिल सकती है खुशखबरी

Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
14 मार्च का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है। विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति को यदि धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा और आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप नौकरी के साथ-साथ यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए वह समय निकलने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बन सकते है, जिसमें आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको कुछ कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकते हैं। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कामों में कुछ गलती कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप पूरा ध्यान लगाएंगे, लेकिन आप अपने व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आप अपने पिताजी से पूछ कर ले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान देंगे, जिससे आपको अपने कामों को पूरा करने में समस्या होगी, लेकिन यदि आपके बिजनेस में कोई डील फाइनल होने वाली थी, तो वह फाइनल होते-होते रह सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपकी कोई गुप्त बात जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं, जो परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो पाएंगे। आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आप यदि धन का लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखापढ़ी करके करें, नहीं तो बाद में आपको झूठा साबित किया जा सकता है।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, क्योंकि आपके बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं, जिससे आपके काफी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर की साफ-सफाई आदि पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आपकी अपनी माता जी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिसे आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। यदि बिजनेस में आपका लंबे समय से कुछ धन फंसा हुआ था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। पिताजी की कोई पुरानी कान से संबंधित समस्या फिर से उभर सकती हैं। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी और आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा किसी योजना में भी लगा सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी को पार्टनर बना सकते हैं और कुछ नए तरीके को शामिल करके अपनी आय को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने भाईयों से यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसका समाधान आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करके निकाल सकते हैं, जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी, क्योंकि उनकी आज किसी से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, क्योंकि संतान को यदि आपने कुछ जिम्मेदारी दी, तो वह उन्हें समय से पूरी करेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को बनाने में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आपको अपने मन में चल रही बातों को अपने अपने माता-पिता से शेयर करना होगा ताकि आपको उनका समाधान मिल सके। आपके सामने कुछ शत्रु मित्रों के रूप में हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें