फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

January Rashifal 2021: इन राशियों के लिए धमाकेदार रहेगा जनवरी, नए साल की होगी जबरदस्त शुरूआत

Sat, 02 Jan 2021 08:40 AM IST
रुस्तम राणा मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
जनवरी मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 का जनवरी माह खुशियों की सौगात लेकर आया है। साल की शुरुआत से आपके भीतर एक अलग ही उत्साह बना रहेगा। कॅरिअर, कारोबार और कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता के योग बनेंगे। पूर्व में किए गये निवेश का लाभ होगा। भूमि—संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। इष्ट—मित्रों समेत घर—परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के संग छोटी यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। माह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधी बीमारियां उभर सकती हैं। साथ ही वाहन संभलकर चलाएं। छात्रोंं को परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

उपाय : भगवान विष्णु की आराधना करें और बृहस्पतिवार के दिन एक पीले कपड़े में चने की दाल, गुड़ और कुछ पैसे रखकर दान करें।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत में कुछेक अड़चनों के बावजूद आपके कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपके कार्य का लोहा मानेंगे। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य छोड़कर जी जान से मेहनत करने पर ही सफलता की प्राप्ति होगी। लाइजनिंग या फिर मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए यह माह अत्यंत शुभ साबित होगा। कोर्ट—कचहरी से जुड़े लोगों को भी मनचाही सफलता प्राप्त होगी। माह के अंत में परिवार में किसी बात को लेकर अपनों से अनबन हो सकती है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। साथ ही सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसमी बीमारी की गिरफ्त में आ सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें और किसी भी कागज को ध्यान से पढ़कर ही साइन करें। प्रेम सबंधों में सोच—समझ कर कदम बढ़ाएं। लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।

उपाय : जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए गणपति की उपासना करें। 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2021 में अत्यधिक सतर्क रहते हुए धैर्यपूर्वक चुनौतियों का सामना करने की जररत रहेगी। माह की शुरुआत में कुछेक घरेलू समस्याएं सामने आ सकती हैं। किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन सुखद पहलू यह है कि आप मित्रों की मदद से इससे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। किसी भी कार्य को कल पर न छोड़ें और न ही भाग्य के भरोसे हाथ पर हाथ रख बैठे रहें। माह के मध्य में किसी शुभचिंतक की मदद से लंबे समय से अटके कार्य के पूर्ण होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान यदि परिवार समस्याओं का समाधान निकालते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी न करें। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा करें। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र की कम से कम एक माला जरूर जपें।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए साल का पहला माह खुशियों से भरा साबित होने जा रहा है। लंबे समय से जिस कार्य को लेकर योजना बना रहे थे, इस माह आप उसको आकार देने में कामयाब होंगे। इस दौरान घर और बाहर आपको सभी का सहयोग प्राप्त होगा। सौभाग्य का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र सफलता एवं व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट—कचहरी से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माह के अंत में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। समय का प्रबंधन करके चलें और इस बात का ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। पूरे माह जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। माह के अंत में संतान को लेकर मन थोड़ा चिंति रह सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा—पाठ में बीतेगा।

उपाय : सौभाग्य की प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की जरूर आराधना करें। पीले कपड़े में चने की दाल, गुड़ और कुछ पैसे रखकर दान करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए नये साल का पहला महीना नए अवसरों को लेकर आ रहा है। जिसे आप भूलकर भी अपने हाथों से न जानें दें। इस दौरान आप में उत्साह और उर्जा बनी रहेगी। सुनियोजित तरीके से कार्य करने पर आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। माह के मध्य में क्रोध करने से बचें और किसी को कड़वे वचन न कहेें, अन्यथा वर्षों के बने बनाए संबंध टूट सकते हैं। इस दौरान अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। पारिवारिक मसलों में भी अपनी बात तार्किक तरीके से आराम से रखें। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय : बुधवार के दिन गणपति की पूजा करें। साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी 2021 बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष की तरफ से मिलने वाली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटके कार्य को पूरा करने पर राहत की सांस लेंगे। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। फुटकर व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। किसी भी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले एक बार किसी वरिष्ठ से सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माह के प्रारंभ में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान—पान में विशेष सावधानी रखें, अन्यथा पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। पिता की सेहत का भी ख्याल रखें।

उपायः बहते हुए पाने में सफेद और काला तिल बहाएं। 'ॐ कें केतवे नम:' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम। तुला राशि के जातकों के लिए जनवरी माह में इस बात को गांठ बांध कर चलनी होगी। माह की शुरुआत से कुछेक चिंताओं के चलते मन खिन्न रहेगा। मौसमी बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं, ऐसे में अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा। किसी बड़ी योजना के लिए सोच—समझकर ही धन निवेश करें। माह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। कोर्ट—कचहरी के मामलों को बाहर ही निबटा लें तो बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच—समझकर ही कदम बढ़ाएं, अन्यथा अपमान हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें। विवाद की जगह संवाद से चीजों को सुलझाने का प्रयास करें।

उपाय : शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चीनी, आदि का दान करें एवं माता लक्ष्मी की विशेष रूप से उपासना करें।

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जाप करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लए नया साल नई जिम्मेदारियों और नए अवसर लेकर आया है। साल के पहले माह में आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घर—परिवार से जुड़े मामलों में भी आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। कोई भी फैसला लेते समय जोश की बजाय होश से काम लें। माह की शुरुआत में किसी मित्र की मदद से लंबे समय से लंबित कार्य योजना को आकार देने में कामयाब हो जाएंगे। कॅरिअर और कारोबार के लिए समय के साथ धन का प्रबंधन जरूरी होगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत के साथ सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज—मस्ती करते हुए बीतेगा। माह के मध्य में किसी धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं। माह के अंत में अपनी भावनाओं को नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपकी बात से किसी को पीड़ा पहुंच सकती है। इस दौरान विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी अपेक्षित है।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं एवं महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

9 of 12
राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सौभाग्य ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। इस अवसर का आपको पूरा लाभ उठाने की जरूरत है। यदि किसी कार्य करने की सोच रहे हैं तो उस पर जी जान से जुट जाएं। सफलता अवश्य मिलेगी। कॅरिअर—कारोबार की दृष्टि से साल का पहला महीना आपके लिए अत्यंत शुभ होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात को मानेंगे और आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सत्ता और शासन से पूरा लाभ होगा। इस दौरान आप उत्साह और उर्जा से लबरेज रहेंगे। प्रेम सबंधों की दिशा में प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। परिजन के साथ हंसी—खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि अपने कामकाज के साथ अपनी सेहत की अनदेखी बिल्कुल भी न करें, अन्यथा पुरानी बीमारी उभर सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। छात्रों के लिए समय उत्तम है। माह के अंत में अनावश्यक खर्च से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय : शनिवार के दिन चाय की पत्ती और कुछ पैसे सफाईकर्मी को दान करें। 'ॐ शं शनिश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।

10 of 12
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी 2021 मिले—जुले परिणाम देने वाला साबित होगा। कॅरिअर, कारोबार और कार्यक्षेत्र में जहां कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा, वहीं मित्रों और सहयोगियों की मदद से उनका समाधान खोजने से मन में सुकून भी रहेगा। जीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर तनाव न लें, बल्कि उन्हें एक—एक करके सुलझाने से समाधान निकल आएगा। जनवरी माह की शुरुआत में हाथ आए अवसर को बिल्कुल हाथ से न जानें दें। समय का प्रबंधन करके चलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। माह के दूसरे सप्ताह में किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी नियंत्रण रखें। इस दौरान महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्य—कलाप में बीतेगा। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। लव पार्टनर का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।

उपाय : काले कुत्ते को बिस्कुट खिलाएं। शनिवार के दिन गरीबों को काला कंबल दान करें। 'ॐ शं शनिश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित कुंभ राशि को साल के पहले महीने में अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है। क्रोध में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव का फैसला टाल देंं तो बेहतर रहेगा। अपने अधीनस्थों के साथ विनम्रता से पेश आएं और मजदूर वर्ग का अपमान बिल्कुल भी न करें। कारोबार में धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। माह के मध्य में संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। हालांकि इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता—पिता भी आपकी पूरी मदद करेंगे। भूमि—भवन के क्रय—विक्रय संबंधी फैसला सोच—समझकर लें। फिलहाल कुछ समय के लिए टाल देना ही उचित होगा। माह के अंत में अनावश्यक खर्च से मन चिंति रहेगा। उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। प्रेम सबंधों में सावधानी अपेक्षित है, अन्यथा सामाजिक कलंक भी लग सकता है।

उपाय : सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यदि संस्कृत में न पढ़ सकें तो हिंदी में पाठ करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातक जिस सौभाग्य की प्राप्ति की राह लंबे समय से जोट रहे थे, उसका समय आ गया है। जनवरी 2021 आपके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने जा रहा है। इस माह आपके करिअर और कारोबार को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से जिस योजना पर आप कार्य करने की सोच रहे थे, अंतत: आप उसे बड़ा आकार देने में कामयाब होंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से बड़ी योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद की प्राप्ति के साथ रुतबा भी बढ़ेगा। माह के मध्य में आपका अधिकांश समय धार्मिक—सामाजिक कार्यों में बीतेगा। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ सफलतादायक है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय : मंगलवार के दिन श्री हनुमान की उपासना करें और सिंदूर का चोला चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें