फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: धनतेरस पर बुध बदल रहें राशि, तुला में किन-किन राशियों को दिलाएंगे लाभ

Tue, 02 Nov 2021 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले ग्रह बुध 2 नवंबर की सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके चित्रा नक्षत्र के तृतीय चरण और तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां यह पहले से विराजमान सूर्य और मंगल के साथ युति करेंगे। इस राशि पर ये 21 नवंबर को सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध कन्या राशि में ही उच्चराशि के और मीन राशि में नीच राशि के माने गए हैं। तुला राशि पर इनके आगमन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सकारात्मक रहेगी। पहले से विराजमान मंगल और सूर्य के प्रभाव में कुछ सौम्यता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी तरह का नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हैं तो उस दृष्टि से भी यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। अपने सम्मानका ध्यान रखें उससे समझौता न करें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए पढ़े-लिखे गुप्त शत्रुओं बनाएंगे किंतु वह नष्ट भी करेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा, विशेषकरके विद्यार्थियों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए किसी भी तरह की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हों तो और प्रयास करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्तिके लिए संतान प्राप्ति एवं प्रभाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए बुधका प्रभाव सामान्य ही रहेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव में कमी आएगी फिर भी किसी कारण से मन अशांत रहेगा। वाहन दुर्घटना से बचें, सामान चोरी होने से भी बचाएं। किसी भी तरह के आरोप प्रत्यारोप से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन भी खरीदना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपको साहसी और पराक्रमी तो बनाएगा ही साथ ही मंगल और सूर्य के उग्र प्रभाव में भी कुछ कमी आएगी। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन फलदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी दिनोंका दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी सौम्य वाणी के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि में गोचर करते हुए बुध पहले से विराजमान सूर्य और मंगल के उग्र प्रभाव में कमी लाएंगे। आपके स्वास्थ्य के प्रति बुध का आगमन अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपकी प्रभाव वृद्धि होगी किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गहनता से पढ़ लें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से बारहवें हानिभाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च  का सामना करवाएंगे। आर्थिक तंगीका शिकार होने से बचें। इस अवधिके मध्य कर्ज के लेनदेन से भी बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा विशेष करके मंगल और सूर्य के साथ इनकी युति आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता दूर होगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध के प्रभावस्वरूप भाग्य वृद्धि तो होगी ही धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि बढ़ेगी। अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर दान करेंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक सावधान रहना पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन चर्मरोग अथवा एलर्जी से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। प्रयास करें कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इनसब के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दियागया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी भावनाओंको नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें