महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 16 नवंबर को सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं जहां ये 27 दिसंबर की मध्यरात्रि पश्चात 12 बजकर 21 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। अपनी ही राशि में गोचर करने के परिणाम स्वरूप सभी के लिए इनका प्रभाव शुभफल कारक ही रहेगा। वृश्चिक राशि पर गोचरकाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए मंगल के शुभ प्रभावस्वरूप आपके स्वास्थ्य में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे।आय के संसाधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा कार्य। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से भी परहेज करें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभाग में किसी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर उत्तम फलकारक रहेगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु अत्यधिक यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। परीक्षा में और अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा सा प्रयास और तेज करें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव सुखद परिणाम दायक रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन क्रय के भी योग। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और साहस के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है ।कटु भाषा बोलने पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल द्वारा ‘रूचक’ योग का निर्माण हो रहा है। इसलिए यह समय आपके लिए श्रेष्ठतम फलदाई सिद्ध होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम वाला सिद्ध होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल भी रहेगा। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा किंतु अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे कोर्ट के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। बेहतर रहेगा कि अपने कार्य के प्रति ही चिंतनशील रहें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य व्यापार में उन्नति तो देगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो और भी सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।
मीन राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी स्थितियां सकारात्मक रहेगी। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति निरंतर होती रहेगी। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग हैं।