फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: दो जून को मंगल का कर्क राशि में प्रवेश, जानें किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Sun, 30 May 2021 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mars transit in cancer 2021
महान पराक्रमी ग्रह पृथ्वीपुत्र मंगल 2 जून की सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कर्क राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है। इस राशि पर ये 20 जुलाई की शायं 6 बजकर 52 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सभी ग्रहों में मंगल अकेले ऐसे ग्रह हैं जो नीचराशि पर गोचर करते समय कई बार नीच भंग योग का लाभ प्राप्त करते हैं क्योंकि, इस राशि के स्वामी चंद्रमा जैसे-जैसे केंद्र और त्रिकोण में गोचर करते हैं इनका नीचराशि योग भंग हो जाता है। अतः इनसे संबंधित अच्छे और बुरे दोनों तरह के फल जातक को प्राप्त होते हैं। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में ही नीचराशि तथा मकर राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी भी तरह का पारिवारिक कलह तथा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उस समय अधिक फलदाई रहेगा जब आपकी राशि से चंद्रमा केंद्र और त्रिकोण में गोचर करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद न होने दें। छोटे भाई के  स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी और वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। झगड़े विवाद से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति के भी योग। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
आपकी राशि के लिए योगकारक मंगल का स्वयं नीचराशिगत होना मिलाजुला फल प्रदान करेगा। जब-जब चंद्रमा केंद्र और त्रिकोण में गोचर करेंगे आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतनशील रहना होगा। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो संयोग अच्छा है। विवाह से संबंधित वार्ता  में कुछ अड़चने आ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से हानिभाव में नीचराशिगत मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य विदेश यात्रा से संबंधित वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपको अत्यधिक साहसी उद्यमी, परिश्रमी और प्रभावशाली बनाएगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस राशि के लिए कहीं न कहीं मंगल अकारक भी होते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सभी रणनीति कारगर रहेगी। हो सकता है परिश्रम का परिणाम आने में थोड़ा समय लगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा रहेगा। हो सकता है कार्य पूर्ण होने में थोड़ा और समय लगे किंतु पूर्ण सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आत्मविश्वास की कमी ला सकता है। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सावधान रहें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए मंगल दांपत्य जीवन में कटुता ला सकते हैं इसलिए आपसी विवाद को बढ़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अच्छा है। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा समय लगेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है यद्यपि इस अवधि के मध्य किसी को ही अधिक धन उधार के रूप में देंगे तो वह समय पर नहीं मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नया कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन है। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से पंचमभाव में गोचर करते हुए मंगल आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे किंतु प्रेम संबंधी मामलों में तो उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलने के योग। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें