Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति का पर्व पूरे देशभर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। दरअसल जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि बदलने को संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना, गंगा स्नान और तिल का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही खास रहने वाला होगा, क्योंकि वर्षों बाद इस दिन दुर्लभ योग बनने जा रहा है। मकर संक्रांति के दिन रवि योग के साथ वरियान योग भी बनेगा।
विज्ञापन
2 of 5
Makar Sankranti
- फोटो : iStock
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार मकर संक्रांति पर कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। मकर संक्रांति पर सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में मौजूद होंगे। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ और गुरु भी अपनी स्वराशि मेष में मौजूद होंगे। वहीं वरियान योग 14 जनवरी 2024 को रात 02 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 15 जनवरी की रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा रवि योग 14 जनवरी को सुबह 10 बजकर 22 मिनट से लेकर 15 जनवरी की सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति पर वर्षो बाद बने संयोग से कुछ राशि के लोगों को लाभ मिलने के संकेत है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए इस साल मकर संक्रांति बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी सिद्ध होगी। मकर संक्रांति पर सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से करियर में अच्छी सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वेतन में वृद्धि के संयोग दिखाई पड़ रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छी सफलता मिल सकती हैं।
4 of 5
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
मकर संक्रांति पर बना संयोग सिंह राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। करियर में आपको अच्छा मान-सम्मान और धन लाभ के संकेत हैं। आपको रूके हुए काम पूरे होंगे और उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। छात्रों का शिक्षा के क्षेत्र में कोई नया मुकाम हासि ल हो सकता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती है। आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग दिखाई पड़ रहे हैं। आपकी सभी तरह की इच्छाएं इस मकर संक्रांति पर पूरी हो सकती है।