फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 25 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sat, 25 Apr 2020 01:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 25 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
प्रेम जीवन में प्रियतम से प्यारभरी बातें होंगी। आपको अपने प्रियतम को देखने, उनसे मिलने की इच्छा तीव्र होगी। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर बढ़ेंगे। आज आप अपने जीवसाथी के साथ वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी आज खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और यदि जीवनसाथी काफी दिनों से नाराज चल रहा है तो आज उनका मूड ठीक होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथी को समय दें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में कुछ प्रॉब्लम्स रहेंगी और जीवनसाथी की सेहत के कमजोर होने की भी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन और रोमांस से भरपूर रहेगा। हालांकि ये रोमांस फोन, सोशल मी़डिया के चलते ही संभव होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। इसलिए प्रियतम से कोई ऐसी बात न बोलें जिनसे उनके दिल को ठेस पहुंचे। वहीं शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा गुजरेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। खासकर प्रियतम को आपके प्यार पर शक हो सकता है। उन्हें किसी भी अंधेरे में न रखें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन सुरुचिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप घर के कुछ महत्वपूर्ण कार्य निबटा सकते हैं। दोनों साथ में कोई फिल्म देख सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कीमती समय बिताएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और बातों का सिलसिला आगे बढ़ेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि आप घर पर साथी के साथ बोरियत भी महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन में आज रोमांस की बढ़ोतरी होगी और आप अपने प्रिय से सामने अपना दिल खोल कर रख देंगे। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। साथी से आज कम समय फोन पर बात की जाएगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है। आज आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें