फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अप्रैल राशिफल: शनिवार को बुध और सूर्य की युति से इन पांच राशि वालों को होगा लाभ

Sat, 25 Apr 2020 01:03 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 25, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके अंदर गजब की चुस्ती होगी और आप आज हर काम को समय से पहले ही निपटा लेंगे। इससे आपका विश्वास भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी एनर्जी हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देगी, जिससे नतीजे आपके पक्ष में जाएंगे। भाग्य का सितारा मजबूत होने से कामों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में समस्याओं में कमी आएगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मन अशांत रहेगा। किसी बात को लेकर आप किसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन प्यार के मोर्चे पर आप कामयाब रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम के अवसर बढ़ेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी आज खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कुछ खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे होंगे और आप उनसे संतुष्ट होंगे। आपकी सेहत मजबूत होगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम तो काफी बढ़िया रहेगी लेकिन खर्चों में उससे भी ज्यादा तेजी होने से आपको सोचना पड़ेगा कि कैसे अपने खर्चों को नियंत्रण में लेकर आए। किसी विरोधी के हस्तक्षेप के कारण आपको आज बेवजह की हानि उठानी पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। शेयर बाजार में पैसा आज ज्यादा  ना लगाएं नहीं तो दिक्कत हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और रिश्ता सुधरेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। इससे अच्छे नतीजे हासिल कर पाएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ नए नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको आशा के अनुरूप उतना लाभ नहीं होगा, इसलिए आप अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कुछ नए प्रयोग भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में कुछ प्रॉब्लम्स रहेंगी और जीवनसाथी बीमार रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन और रोमांस से भरपूर रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का दिन है। आप अपने भाग्य पर ज्यादा भरोसा करेंगे, इसलिए कामों में शिथिलता आएगी।आलस्य से दूर रहना आपके लिए लाभकारी होगा। इनकम बढ़ेगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने ऑफिस के लोगों से बात करके आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज अच्छा रहेगा। उन्हें सुख मिलेगा और परिवार के लोगों के साथ आपकी किसी प्रकार की झड़प हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। मानसिक तनाव से आप काफी परेशान रहेंगे और कुछ बेवजह की चिंताएं भी आपके दिमाग को व्यस्त रखेंगी, इन सब से बाहर आने के लिए आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार के लोग आपके काम में आपकी मदद करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी।जीवन साथी थोड़ा सा बातूनी व्यवहार कर सकता है, जिसमें कोई बात आपको बुरी भी लग सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

https://spidercms.amarujala.com/stories/create#collapseOne7

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के प्रति काफी विचारवान रहेंगे। उनके बारे में सोचेंगे। आवश्यक कार्यो के लिए उनसे सलाह भी मांगेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ी हुई सेहत आपके लिए परेशानी बन सकती है। उनका ध्यान रखें। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। पदोन्नति होने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुरुचिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बाहुबल पर भरोसा रखेंगे और उससे आपके कामों में सफलता मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल देगा। अपने साथ काम कर रहे लोगों पर ज्यादा डिपेंड ना रहें।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और बातों का सिलसिला आगे बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन कुछ बेवजह की चिंताएं आपको परेशान नहीं कर सकती हैं।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। परिवार में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए आपको कुछ लोगों का बुरा भी बनना पड़ सकता है लेकिन आपको यह करना आवश्यक होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम पर आपका पूरा ध्यान होगा। आपकी तेज बुद्धि आपकी सहायता करेगी। व्यापार के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे लगेंगे। आप कुछ ऐसे ऑफर दे सकते हैं, जिनको पाने के लिए लोग आपके काम को महत्व देंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक असमंजस की स्थिति आपको आप को घेरकर कर रखेगी लेकिन फिर भी परिवार के लोगों का साथ आपकी कई चुनौतियों को दूर करने में आपकी मदद करेगा। नौकरी में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आज और भी अधिक तेजी के साथ अपने काम पर ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में आज रोमांस की बढ़ोतरी होगी और आप अपने प्रिय से सामने अपना दिल खोल कर रख देंगे। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन तो करेगा घर से बाहर जाने के लिए लेकिन ऐसे विचार को मन से निकाल देंगे तो ही अच्छा होगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी अधिक होने से आपको कुछ परेशानी होगी लेकिन धैर्य बनाए रखें। धीरे-धीरे स्थितियाँ आपके पक्ष में आ जाएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा, जिससे आप काफी खुश होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपकी मेहनत रंग लेकर आ रही है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका बॉस आपकी तारीफ कर सकता है लेकिन अपना काम बढ़िया रखें ताकि उन्हें आगे भी बोलने का मौका ना मिले। व्यापार में आज का दिन काफी उन्नति वाला रहेगा। आपको प्रॉफिट मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा लेकिन शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें