फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 04 जून: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Thu, 04 Jun 2020 07:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 04 जून 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
दाम्पत्य जीवन में सफलता मिलेगी। यदि जीवनसाथी आपसे नाराज है तो आज उनकी नाराजगी दूर होगी। वहीं लव लाइफ के लिए सामान्य दिन है। प्रियतम के साथ मुलाकात संभव है।  
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। प्रेम जीवन में अपनापन और नजदीकियां देखने को मिलेंगी। प्रियतम आप पर अधिक प्रेम बरसाएगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी सहयोग देगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना है। वहीं प्यार के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अतः ऐसी गलती न करें जिससे जीवनसाथी का मूड खराब हो।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम के साथ प्यारभरी बातें होंगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहसबाजी संभव है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। जीवनसाथी आपके कार्य की चिंता कर सकता है। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। प्रियतम के साथ तकरार भी हो सकती है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी खास बात पर विचार विमर्श करके उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें