फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03 जून राशिफल: जानें बुधवार को किसके पास आएगा पैसा, किसके हाथ लगेगी निराशा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 03 Jun 2020 07:27 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 03, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 03 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। काम में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग बढ़ेगा। इस सबके बीच परिवार में किसी का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। सेहत में सुधार होगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से चिंताओं में घिरे रहेंगे तथा खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी होगी और शारीरिक रूप से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। ट्रांसफर के योग बनेंगे। घर वालों का साथ आपके काम में आप को आगे बढ़ाने में मदद देगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान को भी समय देंगे और उनका पूरा ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव जा सकता है। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और आपकी सेहत मजबूत रहेगी। काम में आपको सराहना मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देंगे। अपने अनुसार स्थितियों से लड़ने की आदत डालेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा। घर में शानदार वक्त बिताएंगे। व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी। गुस्से से बचकर रहें।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चों में भी अधिक बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। परिवार में सुख शांति और प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान काफी कमजोर है और आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी को लाभ भी होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। नौकरी के लिहाज से समय अच्छा है। आप की पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम करने में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी। परिवार में तनाव रहेगा लेकिन आप उससे दूर करने का प्रयास करेंगे। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। 

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे और सेहत भी थोड़ी नाजुक रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। एक-दूसरे से प्यार महसूस होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज राहत महसूस होगी। एक दूसरे से अपने मन की बात कहने में आसानी होगी, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पास कहीं से पैसा आएगा, जिससे आपके रुके हुए काम फिर से चालू हो जाएंगे और आपको खुशी होगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल भी समझदारी भरा रहेगा। लोग एक दूसरे के साथ बैठकर परिवार की भलाई की बातें करेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन किसी परेशानी के कारण आज कमजोर रहेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। सेहत बिगड़ सकती है क्योंकि आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। इससे आपके पेट खराब होने के योग बनेंगे। अपच की शिकायत भी हो सकती है। आप का व्यापार गति पकड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम पर फोकस करेंगे। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर बनी रहेगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे। भाग्य की बदौलत आपके अनेक काम बनेंगे। घर में सुख रहेगा। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक रहेंगे लेकिन किसी बात को लेकर डर बना रहेगा इनकम बढ़ेगी। शादीशुदा जातकों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका उनके जीवन साथी से झगड़ा ना हो। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें