Krishna Janmashtami 2024 : जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। पुण्यफलों में वृद्धि के लिए पूजा-अर्चना में आराध्य देवता के साथ ग्रहों की प्रसन्नता भी जरूरी है। राशि के स्वामी से सम्बंधित देवी या देवता जातक के लिए विशेष लाभदायक होते हैं और उनकी उपासना से मनचाहा फल भी मिलता है। यदि भक्तजन अपनी राशि के अनुसार वस्त्रों से भगवान का श्रृंगार और पूजन करें तो श्री कृष्ण के साथ-साथ राशि के स्वामी भी प्रसन्न होते हैं वहीं ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होकर अशुभ फल में कमी करते हैं व घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है।
विज्ञापन
2 of 8
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष और वृश्चिक
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोगों को लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट और आभूषणों में अधिक से अधिक लाल,पीले रंग का उपयोग करना चाहिए। यह रंग ऊर्जा और साहस का प्रतीक है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में नए अवसर और सफलता मिलती है।
विज्ञापन
3 of 8
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ और तुला
वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ होते हैं। लड्डू गोपाल के श्रृंगार में सफेद या गुलाबी वस्त्रों का प्रयोग करें। साथ ही चांदी के आभूषण पहनाने से सुख और समृद्धि का वास होता है। यह रंग शांति और प्रेम का प्रतीक है।
4 of 8
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन और कन्या
मिथुन और कन्या राशि के लिए हरे रंग का विशेष महत्व है। लड्डू गोपाल के वस्त्रों में हरे रंग का प्रयोग करें। हरे रंग से सजे लड्डू गोपाल से बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह रंग नई ऊर्जा और खुशहाली का भी संकेत है।
विज्ञापन
5 of 8
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद रंग का प्रयोग करना शुभ होता है। सफेद वस्त्रों में लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है। सफेद रंग शुद्धता और समर्पण का प्रतीक है, जो जीवन में संतुलन लाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
6 of 8
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के लिए सुनहरे,केसरिया या पीले रंग का विशेष महत्व है। लड्डू गोपाल के लिए पीले या सुनहरे वस्त्र चुनें। यह रंग सौभाग्य और उत्साह का प्रतीक है, जिससे जीवन में उन्नति और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
7 of 8
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु और मीन
धनु और मीन राशि के जातकों के लिए पीला और नारंगी रंग शुभ होता है। लड्डू गोपाल के लिए पीले और नारंगी वस्त्रों का चयन करें। यह रंग ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है, जिससे जीवन में आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।
मकर और कुंभ
मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए नीला या बैंगनी रंग शुभ होता है। लड्डू गोपाल के वस्त्रों में नीला या बैंगनी रंग का प्रयोग करें। यह रंग संयम और विश्वास का प्रतीक है, जो जीवन में स्थिरता और सफलता लाने में सहायक होता है।