rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर पंचम भाव में होगा। इस भाव से संतान, बुद्धि और प्रेम का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके धर्म स्थान पर, लाभ स्थान पर और पहले स्थान पर होगी। केतु के इस गोचर के कारण वृष राशि के जातकों को अपने रिश्तों के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़े। प्रेमी के साथ तनाव और गलतफहमी या बढ़ने की संभावना दिखाई पड़ रही है। इस समय छात्र वर्ग को भी अच्छे परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। आपकी पढ़ाई में खासतौर से उच्च शिक्षा में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्र में भी थोड़ा कमजोर महसूस होगा। व्यापार में उतना निवेश नहीं आ पाएगा। इस गोचर के दौरान संतान पक्ष के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको कष्ट होगा। समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहें।