फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 27 October : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 27 Oct 2023 12:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) : आज आपको अपने पार्टनर की चिंता कुछ ज्यादा ही सताएगी। आज प्रेमी जातक एक दूसरे की भावनाओं को बेहतर से समझेंगे। आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) :  आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। साथी संग बहुत ही रोमांटिक क्षण व्यातीत करेंगे। जीवन में सुखद और अच्छे पलों का आनंद आपको भरपूर मिलेगा।          

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) : आज आपको प्यार के मामले में बहुत ही धैर्य बनाए रखना होगा। आपके एक दूसरे के प्रति विश्वास का भाव पहले से बेहतर रहेगा।  रिश्ते में प्रेम को कभी कम न होने दें, इसके साथ ही विश्वास इसे और भी मजबूत करेगा। इस खास के लिए कुछ खास ज़रूर करें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) : आज आपका पार्टनर आपकी आर्थिक मदद करने को लेकर तैयार रहेगा। रोमांस के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन दिन का ज्यादातर समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला होगा। धन के खर्चे की संभावना बन रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) : आज आपको किसी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वहीं जो लोग किसी के प्रेम में उन्हे अपने प्रेम के इजहार करने का अच्छा मौका मिलेगा। दापंत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। एक-दूसरे के प्रति आपका साथ बना रहेगा। 
 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) : साथी संग आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। अपने लव लाइफ को मजबूत करने के लिए हर तरह का प्रयास करने में कामयाब होंगे। साथी संग पहले से ज्यादा नजदीकियां रहेगी। 
 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) : आज साथी के साथ थोड़ी नोंकझोंक हो सकती है। लेकिन आपको इस नोंकझोंक के बाद प्यार के एहसास भी प्राप्त होंगे। आप दोनों ही रिश्तों को लेकर गंभीर हैं। थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जायेंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) : आज का दिन रोमांस के लिहाज से बहुत कुछ अच्छा नहीं रहने वाला होगा।  रिश्ते को सुधारने के लिए कुछ ऐसा करें कि प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) : आज धनु राशि के प्रेमियों के लिए उनके लव के सितारे बहुत ही अच्छे रह सकते हैं। साथी संग आपको रोमांस के भरपूर मौके हासिल होंगे। साथी संग आज डेट पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। 
 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) : दिन के शुरू होने के साथ आज साथी संग तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम लेना होगा। आज समान विचारधारा वाले लोगों के साथ चर्चा की भी संभावना हैं। आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) :  आपके और आपके पार्टनर के बीच के सम्बन्ध मजबूत होंगे। नई योजना पर काम कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) :  आप अभी सब कुछ भूलकर अपने परिवार की तरफ ध्यान देंगे। रोमांस और मनोरंजन के लिए भी यह समय उत्तम नहीं है। आपको आज गुस्से पर काबू करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें