फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajari Teej 2025: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय और मंत्र जाप

Mon, 11 Aug 2025 04:43 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कजरी तीज के मौके पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन में शांति और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कजरी तीज 2025 - फोटो : adobe stock
Kajari Teej 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं के लिए महत्व रखता है, जो इस दिन अपने पति की लंबी उम्र, संतान की खुशहाली और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के साथ उपवास रखती हैं। जैसे हरियाली तीज का महत्व है, वैसे ही कजरी तीज भी महिलाओं के लिए विशेष पर्व है। इस दिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं और शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं।

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर माता पार्वती को ये चीजें अर्पित करें, मिलेगा खंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Kajari Teej 2025: पति की लंबी उम्र के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय, रिश्तों में भी होगा सुधार

कजरी तीज के मौके पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन में शांति और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय - फोटो : freepik
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय
इस शुभ दिन पर यदि कुंवारी कन्याएं मनोवांछित जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना से व्रत और पूजन करती हैं, तो उन्हें इसका फल मिलता है। व्रत के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती को खीर का भोग अर्पित करें और फिर माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं समर्पित करें। पूजा के अंत में श्री पार्वती चालीसा का पाठ अवश्य करें।
विज्ञापन

3 of 5
वैवाहिक जीवन में शांति लाने के लिए - फोटो : adobe
वैवाहिक जीवन में शांति लाने के लिए
यदि किसी विवाहित स्त्री के दांपत्य जीवन में बाधाएं आ रही हों या कलह बना रहता हो, तो कजरी तीज पर विशेष उपाय करें। इस दिन हरे वस्त्र पहनकर शिव-पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें। व्रत करें और कजरी तीज की कथा को श्रद्धा से सुनें। यह उपाय वैवाहिक जीवन को मधुर बनाता है।

Kajari Teej 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है कजरी तीज की पूजा, जानें संपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट
Dahi Handi 2025: कब है दही हांडी 2025? जानिए श्रीकृष्ण की इस अनोखी लीला के पीछे की कहानी
 

4 of 5
दान से मिलेगा ग्रहों का बल - फोटो : adobe stock
दान से मिलेगा ग्रहों का बल
कजरी तीज के दिन दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन जरूरतमंदों को दूध, दही, घी, मिश्री आदि का दान करें। यह दान न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है, बल्कि ज्योतिषीय रूप से शुक्र ग्रह को भी बल देता है, जिससे वैवाहिक जीवन में संतुलन और प्रेम बना रहता है।

Kajari Teej Puja Vidhi: कजरी तीज पर करें पारंपरिक विधि से पूजन, कुंवारी कन्याओं को मिलेगा योग्य वर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन मंत्रों का करें जप - फोटो : adobe stock
इन मंत्रों का करें जप
ॐ गौरीशंकराय नमः
ॐ उमा महेश्वराय नम:
ॐ पार्वतीपतये नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी देव्यै नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी देव्यै नमः
इन मंत्रों के जाप से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें