फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajari Teej Vrat 2025: कजरी तीज पर करें इस विधि से पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Mon, 11 Aug 2025 04:03 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कजरी तीज का व्रत अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला व्रत माना गया है। इस वर्ष कजरी तीज का पावन पर्व 12 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से व्रत करने पर महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
1 of 5
कजरी तीज 2025 - फोटो : Amar Ujala
Kajari Teej Vrat 2025 Puja Vidhi: कजरी तीज का व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला व्रत कहा गया है। इस वर्ष कजरी तीज का पावन पर्व 12 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत करने पर महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह व्रत अविवाहित लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी की कामना से रखती हैं।

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने सीखी थी 64 दिनों में 64 कलाएं, जानिए क्या थी वो कलाएं
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, मिलेगी विशेष कृपा

कजरी तीज कब है?
यह पर्व हर साल रक्षाबंधन के तीन दिन बाद और हरियाली तीज के पंद्रह दिन पश्चात भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष तृतीया तिथि 11 अगस्त 2025 सुबह 10:33 बजे प्रारंभ होकर 12 अगस्त 2025 सुबह 8:40 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
कजरी तीज की पूजा विधि - फोटो : adobe stock
कजरी तीज की पूजा विधि
पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं सुबह स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लें। घर के ईशान कोण, उत्तर या पूर्व दिशा में हरे कपड़े से सजी चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। फिर फूल, फल, धूप, दीप, रोली, अक्षत और श्रृंगार सामग्री से पूजन करें। माता पार्वती को विशेष रूप से श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
विज्ञापन

3 of 5
कजरी तीज की पूजा विधि - फोटो : adobe stock
पूजा के बाद कजरी तीज की कथा का पाठ करें या सुनें, फिर आरती उतारकर भगवान-भगवती को प्रणाम करें और घर की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लें। व्रत का समापन रात में चंद्रमा के दर्शन व अर्घ्य अर्पित करने के बाद करें।

Feet Touching Rules: गलती से भी न छुएं इन लोगों के पैर, बन सकते हैं पाप के भागी
Aja Ekadashi 2025: अगस्त में कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, पारण का समय और लाभ

4 of 5
कजरी तीज व्रत के नियम - फोटो : adobe stock
कजरी तीज व्रत के नियम
  • व्रत के दिन हरे रंग के वस्त्र और 16 श्रृंगार धारण करें।
  • यदि स्वास्थ्य अनुकूल हो तो व्रत निर्जल रखें।
  • इस दिन बाल धोना या कटवाना वर्जित है।
  • क्रोध, आलोचना और नकारात्मक भावों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कजरी तीज पूजा मुहूर्त - फोटो : adobe stock
कजरी तीज पूजा मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहने वाला है
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 3 बजे से 7:25 बजे तक है।
  • निशिता काल मुहूर्त रात 12 बजकर 5 मिनट से 12:48 मिनट तक रहेगा।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11:52 मिनट से 13 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक रहने वाला है
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 3-12:50 मिनट तक रहेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें