फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पति हुए अस्त, किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ

Wed, 20 Jan 2021 04:57 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु कर्क राशि में उच्च राशि के और मकर राशि में नीच राशि माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पति 17 जनवरी की शाम 5 बजकर 50 मिनट पर मकर राशि में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं ये पुनः 14 फरवरी की रात्रि 11 बजकर 42 मिनट पर पूर्व में उदय होंगे। किसी भी ग्रह के अस्त होने का तात्पर्य है उसका बुझ जाना अथवा तेज हीन हो जाना। इसलिए अस्त ग्रह जातक के जीवन में कभी भी अपना पूर्ण प्रभाव दे पाने में असमर्थ रहते हैं क्योंकि उनकी शक्ति क्षीण हो जाती है। गुरु जब भी अस्त होते हैं तो पृथ्वी वासियों पर इसका सीधा असर दिखाई पड़ता है। धार्मिक गुरुओं, कथावाचकों, शिक्षाविदों, ब्राह्मणों, तथा यज्ञ कर्ताओं के लिए गुरु का अस्त होना शुभ नहीं रहेगा।

फलित ज्योतिष के अनुसार जिनकी जन्म कुंडली में ये अशुभ भाव में होते हैं उनके लिए समय बेहतर होता है क्योंकि नुकसान की भरपाई होने लगती है। जिनके लिए शुभ भाव में गोचर करते हैं उन्हें कार्य बाधाओं का सामना करना पड़ता है। धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु कर्क राशि में उच्चराशि तथा मकर राशि में नीचराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके अस्त होने का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में अस्त हुए बृहस्पति कार्य व्यापार में कुछ शिथिलता लाएंगे। निर्णय लेने में भी आप कहीं न कहीं भ्रमित रहेंगे। भाग्योदय में थोड़ी बाधा के साथ नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के योग में भी कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है। आपके राशि स्वामी मंगल का गोचर उत्तम है इसलिए कामयाबियों की दृष्टि से समय उतना खराब नहीं रहेगा। निर्णय लेने में अधिक विलंब ना करें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से भाग्यभाव में अस्त हुए बृहस्पति आपके लिए अधिक नुकसानदायक नहीं रहेंगे क्योंकि आपकी राशि के लिए कहीं न कहीं मारक बनकर परेशान ही करते हैं। इस भाव में नीच राशिगत गोचर करते हुए इनके अस्त होने का अर्थ है कि भाग्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वहां पर सूर्य और बुध का सकारात्मक शुभ प्रभाव सफलताओं की दृष्टि से बेहतर रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि के लिए मारक बृहस्पति का अस्त होना बहुत बड़ी राहत पहुंचाने वाला है क्योंकि ये आपके लिए सर्वथा शुभ ही रहेगा। कार्यालय में चल रहे षड्यंत्र समाप्त होंगे, शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार होगा। व्यापार के क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी आप सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम भाव में गुरु का अस्त होना आपके लिए मिलाजुला फलकारक रहेगा क्योंकि ये शत्रु भाव के भी स्वामी हैं और भाग्य भाव के भी स्वामी। एक ओर जहां शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ भाग्य उन्नति में बाधा आ सकती है कार्य व्यापार में भी इसका असर साफ दिखाई देगा। विवाह संबंधित वार्ता के निर्णय में थोडा और विलंब होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गुरु का अस्त होना विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, इसलिए परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करने के लिए उन्हें कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी, इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ध्यान दें। विरोधियों में कमी आएगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी सुखद समाचार के योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से पंचम भाव में गुरु का अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए भी काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। कई दिनों से चला आ रहा पारिवारिक कलह समाप्त होगा। मानसिक शांति भी मिलेगी किंतु जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझने में थोड़ा और समय लगेगा। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वह भी शांत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी संबंध मजबूत बनेंगे।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गुरु का अस्त होना आपके लिए शुभ ही रहेगा। क्योंकि इस राशि के जातकों के लिए ये मारक होकर चतुर्थ भाव गोचर करते हुए कहीं ना कहीं तनाव ही पैदा कर रहे थे। घर परिवार में चल रहा कलह समाप्त होगा। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा और जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे और शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से पराक्रम भाव में बृहस्पति के अस्त काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा हो सकता है आप में आलस्य की वृद्धि हो और आज का कार्य कल करने की प्रवृत्ति भी जागृत हो किंतु अन्य ग्रहों का गोचर आप में ऊर्जा शक्ति की वृद्धि करता रहेगा। ये आपके भाग्य भाव के भी स्वामी हैं इसीलिए कहीं ना कहीं कार्य बाधाएं तंग कर सकती हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया प्रयास भी और समय ले सकता है।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से धन भाव में गुरु का अस्त होना काफी उतार-चढ़ाव ला सकता है क्योंकि ये आपकी राशि के स्वामी भी हैं इनके अस्त होने का अर्थ है आपका प्रभाव कम होना। ऊर्जा शक्ति में कमी आना और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इनके अस्त होने का एक सुखद पहलू भी है कि पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दूर होगी। झगड़े विवाद तथा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान वाहन के क्रय का योग बन रहे हैं।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि में गुरु का अस्त होना सामान्य फल कारक ही रहेगा क्योंकि स्वयं आपके राशि स्वामी शनि भी अस्त हैं, इसीलिए सूर्य और बुध का शुभ गोचरफल बराबर मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से मिल रहे सहयोग में कुछ विलंब हो सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन और समय लेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से हानि भाव में गुरु का अस्त होना आपके लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा क्योंकि आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी व्यर्थ व्यय में भी कमी आएगी। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। महिलाओं के लिए समय और भी बेहतर रहेगा महंगी अथवा विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करना चाह रहीं हों तो अवसर अच्छा है। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से भाग्य भाव में राशि स्वामी गुरु का अस्त होना बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। ये मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा के लिए कहीं ना कहीं यह बाधक बनेंगे। उचित समय पर निर्णय लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में भी उदासीनता रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें