फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर राशि में सूर्य और शनि की युति, जानिए किन राशियों पर कैसा होगा असर

Wed, 20 Jan 2021 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मकर राशि में सूर्य, शनि और देवगुरु बृहस्पति तीनों एक साथ हैं। - फोटो : Pixabay
सभी ग्रहों में सबसे प्रधान ग्रह माने जाने वाले सूर्य इस समय मकर राशि में हैं, जहां पर पहले से शनि विराजमान हैं। 12 फरवरी तक सूर्य और शनि की यह युति मकर राशि में रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दोनों ग्रह आपस में परस्पर विरोधी ग्रह हैं। शनि सूर्यदेव के पुत्र हैं और वे अपने पिता से हमेशा विरोध करते हैं। सूर्य और शनि के अलावा सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले बृहस्पति भी मकर राशि में हैं। मकर राशि में सूर्य, शनि और देवगुरु बृहस्पति तीनों के एक साथ आ जाने की वजह से इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। सूर्य और शनि के मकर राशि में होने से आम लोगों से लेकर शासन, प्रशासन और राजनीति में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।



विज्ञापन

2 of 4
astrology
इन राशियों पर शुभ असर 
शनि और सूर्य के योग से 12 फरवरी तक वृष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। इन राशि के जातकों के लिए नौकरी, बिजनेस, पारिवारिक जीवन और सेहत के नजरिए अच्छा रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। हाथ में कई तरह के अच्छे मौके आएंगे जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होने की वजह से आपको फायदा मिलने के अच्छे संकेत हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
किन राशियों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर
वहीं जिन राशियों पर शनि और सूर्य के मकर राशि में युति से परेशानी में इजाफा होगा वे राशियां होंगी- मिथुन, तुला, मकर और कुंभ। सेहत संबंधी परेशानियां आपको पहले के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। खर्चे अधिक होंगे, जिस वजह से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। लड़ाई-झगड़े होने की संभावना ज्यादा रहेगी। बेवजह से आपका किसी के साथ विवाद पैदा हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
surya
मिलाजुला असर
मेष, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों पर इस युति का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेंगी। पिता की सेहत को लेकर कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें