मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देने में सफल रहेगा। यदि आज किसी जरूरी काम को कुछ समय के लिए टालें, तो ध्यान दें कि वह कोई सरकारी कार्य ना हो, नहीं तो वह लंबे समय के लिए लंबित हो सकता है। आज आप कम लाभ में भी संतोष अनुभव करेंगे, जिससे आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन करने का मन बनाया है, तो कर सकते हैं।