मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आज कोई चालबाजी चल सकते हैं। यदि आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई पूर्ण जानकारी भी अवश्य प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज रोजगार के कुछ उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति में चार चांद लगाएंगे।