फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन 2021: शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के चमकेंगे भाग्य

Mon, 04 Oct 2021 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venus transit - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में वैभव और सुखद जीवन का प्रतिनिधित्व करने वाले महान ग्रह शुक्र 2 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि पर ये 30 अक्टूबर की सायं 4 बजकर 8 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि तथा मीन राशि में उच्चराशि गत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु आपके लिए किसी मान सम्मान की घोषणा हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इस अवधि के मध्य आर्थिक हानि से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि स्वामी शुक्र का सप्तम भाव में गोचर करना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। काफी दिनोंका रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय वरदान की तरह है इसलिए अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफल रहेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छा है।विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले आपस में सुलझाएं। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। आय के साधन बनेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। मकान अथवा वाहन से संबंधित कोई भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा के समय सावधानी बरतें सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता और बढ़ सकती है। अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रण रखें। योजनाओं को भी गोपनीय रखें और जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। महिलाओं के लिए तो समय और भी बेहतर रहेगा। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगी। अपनी वाणी के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि में शुक्र का गोचर अच्छा ही कहा जाएगा किंत, अपनी कार्य योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। अत्यधिक यात्राओं के कारण खर्च ज्यादा होगा यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छी तरह से सफल रहेंगे। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हैं तो परिणाम बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ का सामना कर करवाएगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय पर भी खूब खर्च होगा। स्वास्थ्य विशेषकर के बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। संतान संबंधी चिंता में भी कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा किंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको बहुमुखी प्रतिभा का धनी तो बनाएंगे ही आपके आय के साधन भी बढ़ेंगे और सोची-समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगी। यह समय आपके लिए इच्छित मनोरथ पूर्ण करने वाला है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि करेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन आदि का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए भी आवेदन करना हों तो भी समय बेहतर है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए वरदान से कम नहीं है। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग। वीजा आदि के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता मिलेगी। अपने सौम्यस्वभाव के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें