फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 3 August 2020: सावन पूर्णिमा का दिन इन पांच राशियों के लिए बेहद खास, लाभ के हैं संकेत

Mon, 03 Aug 2020 06:03 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मां
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, 3 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। माँ जी से काफी स्नेह का अनुभव करेंगे और उनकी सलाह आपके काम आएगी। आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।


विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। यह दिन भाग्य की बेहतरी वाला साबित होगा। अपने निजी प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य चमकेगा और घूमने जाने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा और नई ऊर्जा के साथ आज के दिन को बिताएंगे। प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव रहने वाला है और अपने प्रिय के संग सुकून भरे पल बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपकी राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। काम के सिलसिले में आपको सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप छाए रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा दिन है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। जीवन साथी से प्रेम और आकर्षण के बढ़ोतरी होगी। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे लेकिन आप को सुकून देंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और काम के सिलसिले में भी समय अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा और कामों में विलंब होगा। आपकी मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय को मनाने में कोई कसर बाकी ना रखें। आपकी नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के दौरान रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।  संतान को सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू खर्च होंगे। परिवार में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके भाई बहनों को कोई दिक्कत हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन मान आपके लिए अनुकूल रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने में बेहतर रहेगा कोई छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है, जो आपको मानसिक तौर पर खुशी भी देगी और आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी और आमदनी बढ़ेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा क्योंकि आपके सहकर्मी भी आपके साथ रहेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी और आज कोई फंक्शन में जा सकते हैं। अच्छा भोजन करेंगे जिससे मन तृप्त हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रहने वाला है और खर्चे अधिक रहेंगे लेकिन आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आपको अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका दिन बन जाएगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सोच समझकर चलना होगा क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और स्वयं पर भी अधिक ध्यान देंगे खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अपने व्यक्तित्व में कुछ बदलाव लाने की दिशा में कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं या कुछ ज्वेलरी भी। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा और आपको प्रॉपर्टी से लाभ होगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और संतान से भी सुख मिलेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कई मोर्चों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी जिनमें से एक आपका स्वास्थ्य है और दूसरा आपका धन। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कुछ परेशानियां आएंगी। मानसिक तनाव भी रह सकता है और आपके खर्चे भी काफी अधिक होंगे। कुछ खर्चे आपको आज तो आवश्यक लगेंगे लेकिन आने वाले समय में आपको दुख दे सकते हैं, इसलिए इन पर नियंत्रण रखें। आपके ऑफिस में आप का दबदबा कायम रहेगा और आपकी सुनी जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। किए गए प्रयासों से तरक्की की दिशा खुलेगी। आमदनी बढ़ेगी। कलात्मक कार्यों में मन लगेगा। अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और प्यार के मामले में भी आज आप लकी रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का सहयोग आपके काम में होगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें