सिंह राशि 2021
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
वर्ष के आरंभ से ही कई ग्रह आपकी राशि से शुभ भाव में गोचर कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप कार्य व्यापार में सफलता तो मिलेगी ही, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह का नया टेंडर भरना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रहगोचर अनुकूल फल दिलाने वाले सिद्ध होंगे। राजनीतिज्ञों से भी गहरे संबंध बनेंगे, स्वयं भी राजनीति में जाना चाहें तो अवसर अनुकूल है। वर्ष अप्रत्याशित सफलता दिलाएगा। सामाजिक दायित्व भी बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।