फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Transit 2020: धनु राशि में गुरु के प्रवेश से इन पांच राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

Fri, 26 Jun 2020 12:58 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरु गोचर 2020 - फोटो : अमर उजाला
ज्ञान, गुरु और धर्म का कारक ग्रह बृहस्पति 30 जून को धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। यह इस राशि में 20 नवंबर 2020 तक रहेगा। इसके बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के गोचर का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। लेकिन पांच राशियों को इस दौरान मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान उन्हें सावधानी भी बरतनी होगी। ये पांच राशियां इस प्रकार हैं - 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वृषभ राशि
वृषभ राशि
राशि से अष्टमभाव में स्वगृही गुरु आपके लिए पद प्रतिष्ठा की वृद्धि तो कराएंगे किंतु अत्यधिक व्यय के कारण आप आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें। बेहतर रहेगा कि कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें। आकस्मिक धन प्राप्ति योग और किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि
कर्क राशि
गुरु के शत्रु भाव में जाने से आपके पढ़े-लिखे गोपनीय शत्रु बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों का बोलबाला रहेगा किंतु वह आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन के लेन-देन से बचें और वाद विवाद के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे।

4 of 6
कन्या राशि
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गुरु का स्वराशि गोचर माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ विपरीत हो सकता है किंतु आपके लिए बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का संयोग बनेगा। मित्रों और संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मकर राशि
मकर राशि
राशि से द्वादश भाव में गुरु का स्वगृही होना धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ाएगा। यात्रा देशाटन का पूर्ण आनंद लेंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपने साहस एवं शौर्य के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। परिवार में व्यर्थ विवाद ना पैदा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुंभ राशि
कुंभ राशि
राशि से लाभ भाव में गुरु का गोचर आपके आय के साधन बढ़ाएगा किंतु, कोई न कोई व्यक्ति आप को विश्वास में लेकर आर्थिक हानि पहुंचा सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग बेहतर। विद्यार्थियों के लिए समय और भी उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें