दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 26 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। यदि व्यापार करते हैं तो उत्तम लाभ होगा। प्रेम जीवन रोमांस के साथ आगे बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बड़े काम के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत कमजोर रहेगी। इनकम बढ़ेगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी से प्यार बढ़ेगा। उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज असमंजस की स्थिति रहेगी। पहले किस काम को प्राथमिकता देंगे, यह आपको सोचना होगा। ट्रैवलिंग हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। इनकम हल्की बढ़ेगी। मानसिक तनाव भी रहेगा। धन की आवक होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। काम केेे सिलसिले में आज आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। काम केेे सिलसिले में आज आपको बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपको फिर भी ध्यान से काम करना होगा क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम बनेंगे। मन में खुशी होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों के साथ भी समय बिताएंगे। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उन्हें आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और अपने प्रिय के गुस्से को देख कर उन्हें मनाने का प्रयास करना होगा।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में भी तेजी आएगी। मानसिक दबाव बनेगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छा दिन रहेगा। काम की प्रशंसा होगी। आपके बॉस भी खुश होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपको खुश रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ नए मौके भी आपके हाथ लग सकते हैं जिससे भविष्य में आप को फायदा होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपकी गलती से प्रिय का मन दुखी हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान दें नहीं तो दिक्कतें आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन की आवक होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवन साथी को खुश रखने के मौके आएंगे। जीवन साथी के साथ वक्त बिता कर अपनी खुशी जाहिर करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।