फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Rashi Parivartan 2021: आज गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानें सिंह राशि के लोगों पर प्रभाव

Sat, 20 Nov 2021 06:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jupiter transit 2021 - फोटो : अमर उजाला
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: गुरु आज यानि 20 नवंबर 2021 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। गुरु मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु सभी 9 नौ ग्रहों में सबसे बड़े और सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह माने गए हैं। गुरु की कृपा से व्यक्ति को सुख औ वैभव की प्राप्ति होती है। देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी है जबकि कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह प्रबल होते हैं वह धार्मिक विचार से ओत प्रोत होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
20 नवंबर को गुरु के राशि परिवर्तन का समय
ज्योतिष में गुरु को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। इसके शुभ प्रभाव से अशुभता भी शुभता में बदल जाती है। बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर की यात्रा समाप्त करके आज 20 नवंबर की मध्य रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल 2022 तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक असर कारक रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Ka Rashi Parivartan 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति शिक्षा क्षेत्र, ज्ञान-विज्ञान, शोधपरक कार्य, प्रवचनकर्ता, धर्म तथा अध्यात्म से जुड़े क्षेत्र, बैंकिंग सेक्टर, लेखन, प्रकाशन तथा संपादन के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सिंह राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

4 of 5
राशि
Guru Ka Rashi Parivartan 2021:
राशि से सप्तम दांपत्यभाव में गोचर करते हुए गुरुका प्रभाव सुखद रहेगा। कार्य- व्यापार में तो उन्नति होगी ही शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में गुरु ग्रह 
शुभता प्रदान करने वाले गुरु ग्रह साल 2022 में अपनी राशि बदलेंगे। ये 13 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं पूरे साल गुरु ग्रह किन-किन स्थितियों में रहेंगे और सिंह राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे।

- साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे।
- जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे।
- 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे।
- फिर इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
- साल के आखिर में यानी 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे। 

सिंह राशि- सिंह राशि के लिए साल के शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में स्थित रहेंगे। व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले में बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेगी लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें