फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्यशाली राशियां: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को बिजनेस में होगा बंपर लाभ, पूरे होंगे अधूरे सपने

Wed, 16 Sep 2026 05:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग का प्रभाव कुछ राशि वालों की किस्मत को चमका सकता है। सफलता-सम्मान से लेकर कला-कौशल में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Gajkesari Yog In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला
Gajkesari Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है। मान्यता है कि यह योग शक्ति, मान-सम्मान और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसका शुभ प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ उसके ज्ञान, कला और कौशल में भी निखार ला सकता है। यही वजह है कि, गुरु और चंद्रमा की युति से बनने वाला गजकेसरी योग जब बनता है, तो इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इस दौरान जातकों की किस्मत चमकने के साथ अटके हुए कामों में भी गति आने के योग बनते हैं और मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 अक्तूबर को चंद्रमा कर्क राशि में गुरु के साथ मिलकर गजकेसरी योग बनाएंगे। ऐसे में अक्तूबर की शुरुआत होते ही कुछ राशि वालों के लिए यह योग लाभकारी परिणाम लेकर आ सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने और अधूरे सपनों को पूरा करने के रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को गजकेसरी योग का विशेष लाभ मिल सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ सकता है। आपके काम और उपलब्धियों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। समझदारी से लिए गए फैसले आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकते हैं। नौकरी को लेकर अगर प्रयास कर रहे थे, तो कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।
मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे
केतु कर्क गोचर 2026: इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, 2027 तक चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 4
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों का परिवार में प्रभाव बढ़ेगा और महत्वपूर्ण मामलों में आपकी राय को विशेष महत्व मिल सकता है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण सौदा या नई योजना आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकती है। धन की बचत बढ़ सकती हैं और आप कोई वस्तु खरीदने की योजना बनाएंगे। कारोबार में किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बना रह सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।
बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन
जून 2027 तक इन राशि वालों को शनि देंगे मनचाहा लाभ, घर और गाड़ी खरीदने से लेकर सभी सपने होंगे पूरे
विज्ञापन

4 of 4
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने की संभावना है। आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं और धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर सामने आएंगे, जिनका लाभ भविष्य में मिल सकता है। परिवार में पूजा-पाठ का कार्य करा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को नए लोगों से संपर्क और नई योजनाओं से फायदा मिल सकता है। 
शनि मार्गी होते ही चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिल सकता है बड़ा फायदा
बुध उदय से इन 3 राशियों को मिल सकती है सफलता, कारोबार में भी बनेंगे फायदे के योग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें