फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी का अंतिम दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली है देखिए

Tue, 31 Jan 2017 10:37 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
जनवरी का महीना आज समाप्‍त हो रहा है, जाते-जाते यह महीना आपके ल‌िए क‌ितना भाग्यशाली और लाभप्रद रहेगा, जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं

2 of 13
मेष राश‌ि
अच्छे दोस्त आपको सही जवाब देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें और उनसे उनके सकारात्मक जवाब लें। अपनी नकारात्मकता को छुपाएं नहीं वरना ये आपके मार्ग में बाधा बनेगी। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं। आज आपके समूह के सदस्य आपकी पूरी पूरी मदद करेंगे, जिससे आप अपने काम में सफल हो सकते हैं। समय पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपका काम समय पर पूरा हो पाएगा। इसलिये इस समूह के मनोबल को बनाकर रखना आपके और आपके संस्थान के लिये लाभदायक होगा। आपको और ऊंचे दायित्व मिल सकते हैं। सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। जिन्हें दिल और रक्त-संचार की बीमारी है, आज से उनके लिए अच्छे दिन शुरू हैं। उन्हें अपने इलाज की वजह से सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। अब आपको आशा की किरण दिखाई देगी क्योंकि अब पुरानी बीमारियां ठीक होने लगी हैं। आप अपने ईलाज को लगातार चलाते रहें और अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान दें। तले भुने खाने से दूर रहें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है

3 of 13
वृष राश‌ि
मुश्किल में हार ना मानें, फिर से प्रयास करें। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके आत्म विश्वास और सकारात्मकता से आपको जीत ही मिलेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। आज आप अवशय ही अपनी दृढ़ इच्छा व बुद्धिमत्ता से सभी परेशानियों पर विजय पा लेंगे।
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।
आप इन दिनों पैसे कमाने के कुछ नये रास्ते तलाश रहे हैं। और कोई नई बढ़िया नौकरी भी, तो आज आपको कोई बड़ी खबर मिलने वाली है। आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं, जज्बे को बनाये रखिये इसका फायदा आपको अपने काम में दिखने वाला है। अपनी इच्छा पूरी करने में इस मौके का इस्तेमाल कीजिए।

म‌िथुन राश‌िः आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
वे व्यक्ति जो विक्रय अथवा विपणन के क्षेत्र में हैं, उनके लिये लाभ के द्वार खुलेंगे। आज आपकी कंपनी के लिये भी लाभ के अवसर अच्छे हैं। इस मौके का पूरा-पूरा फायदा उठाएं। आपको अपने संपर्कों का लाभ उठाकर इस अवसर को भुनाना चाहिए। अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो जाए लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपये को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा

5 of 13
कर्क राशि
ये अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार- बार नहीं आते। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं। आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। इससे आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिये जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्ति किसी जिज्ञासु विद्यार्थी से बात करने के लिये आतुर रहेंगे। इसका फायदा आपको लेना चाहिए। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, आपको इससे खुशी मिलेगी। याद रखिये यह आपकी मेहनत ही है जो आर्थिक लक्ष्य पाने में आपको सही दिशा में ले जाएगी। आज कोई छोटी अवधि की आमदनी के संकेत हैं। आपका भाग्य एवं कठिन परिश्रम ही यांत्रिक रूप में आपकी सफलता में सहायक सिद्ध हुआ है। जीवन में मिली इस सफलता का लाभ उठाएं। आपका यही कठिन परिश्रम एवं भाग्य आपको उस मुकाम पर पहुचा देगा जहां आप पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आर्थिक स्थिति में बहुत तरक्की होने वाली है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें।
आज अपने साथी से प्यार की छोटी निशानी या उपहार आपको खुशी प्रदान करेगा। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है। इसके लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि नया व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर आप सही समय पर सही व्यक्ति की सलाह लेंगे तो भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी निस्संदेह बहुत बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत तरक्की होने वाली है।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आप सभी परिस्थितियों में आसानी से काम कर पाएंगे। हो सकता है, इसके लिए आपको कोई खास पहचान या इनाम भी मिले। अगर आपको किसी खास काम को करने की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो भी आश्चर्य ना करें। इससे ना केवल आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा के दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि आप अपने अधिकारियों को भी प्रभावित कर पाएंगे। इसलिए, इस जिम्मेदारी को लेने में हिचकिचाएं नहीं। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।

तुला राश‌िः आर्थिक लाभ होगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। अपनी तैयारियां शुरू कर दें। ये यात्रा आपको शांति देगी और सही राह दिखाएगी। इसके लिए आपको कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि आपके आस-पास ही ज्ञान और सूचना के स्त्रोत उपलब्ध रहेंगे। आज आपको कार्यालय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपने सहकर्मियों के बारे में किसी भी अफवाह को नजरअंदाज करें। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके बारे में अफवाह फैलाए तो आप भी किसी के बारे में अफवाह ना फैलाएं। अगर आप अपने कार्यालय में गलत व्यवहार करेंगे तो आपके उच्च अधिकारी और सहकर्मी भी आपके साथ अच्छी तरह से पेश नहीं आएंगे। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। कम तनाव की वजह से आज ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा उससे आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। आज आप जिम भी जा सकते हैं ताकि सेहत लम्बे समय तक बरकरार रहे।

वृश्च‌िक राश‌िः आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है। आज आप इंटरनेट आदि किसी खास जरिये पर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। उत्साह ना खोयें, क्योंकि यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।
आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। आपके व्यवसाय में वृद्धि हुई है लकिन आप उसके अनुरूप अधिक तेज कार्य नहीं कर पा रहे हैं लेकिन आपके द्वारा हाल ही में उठाये गये ठोस कदम के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं। इन दिनों आप दर्द एवं शरीर में जलन अनुभव कर सकते हैं। यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी, कि आपका बैंक खाता नकद रूपयों से भरा है।

धनु राश‌िः वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये ब्रेक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे।
आज आप अपने रोमांस जीवन का आनंद लेंगे। जिसके लिए आप लम्बे समय से इंतजार करते रहे हैं, वह आज आपको मिल सकता है। आज वह ऐसा कुछ कह सकता है, जिसे सुनने के लिए आप बेताब हैं। अगर वह कहीं और रह रहा है तो धीरज रखें। कुछ ही दिनों में वह आपका हो जाएगा। आज वास्तु के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सही अवसर मिल सकते हैं, जो कि विदेश से भी हो सकते हैं। इन्हे हां कहने से पहले आपको अपने विकल्पों की पड़ताल कर लेनी चाहिये। इससे सिर्फ सफलता नही वरन् आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज के दिन आपको नवीन व सकारात्मक वित्तीय विकास के संकेत मिलेंगे, ये किसी प्रकार की पदोन्नति या वेतनवृध्दि हो सकती है। यदि आप अपना व्यवसाय भी चलाते है, तब आज आय के नवीन स्रोत मिलने की उम्मीद है। इन वित्तीय संभावनाओं का लाभ उठाईये और अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कीजिये।

मकर राश‌िः  फालतू खर्चों से सावधान रहना है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर  कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। यह आपका सबसे बेहतर चुनाव होगा। घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। अत: आप किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें जब तक कि यह सुनिश्चित ना हो जाए कि आपको उससे अधिक लाभ मिलने वाला है।

कुंभ राश‌िः दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। हम सब कभी ना कभी अपने भविष्य को लेकर अधिक सोचने लगते हैं। लेकिन हमें हकीकत को भी नहीं भूलना चाहिए।
आपकी दिनचर्या सुचारु रूप से चलती रहेगी। आज आप अपनी कामकाजी जिंदगी में अधिक बदलाव महसूस नहीं करेंगे, लेकिन इसकी वजह से आपको अपना काम बोरियत भरा लगेगा। आप जिस राह पर चल रहे हैं चलते रहें, क्योंकि आप सही रास्ते पर हैं। आगे चल कर इससे आपको लाभ भी होगा। रास्ते में आने वाली छोटी-मोटी परेशानियों से ना घबराएं। उनको तो आना ही है, लेकिन उन पर विजय भी प्राप्त की जा सकती है।
अपना लेखा-जोखा देखें, और देखें कि किस मद में धन की कमी पड़ रही है। क्योंकि आज कहीं से अचानक पैसा मिलने की उम्मीद है, उससे आप पुराना कर्ज भी चुकता कर देंगे। ऐसा करके आपको बड़ी तसल्ली मिलेगी। आप पैसे के मामले में आज थोड़ा सतर्क भी रहें आप देखेंगे कि इससे आपको बड़ा फायदा मिला।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है

13 of 13
मीन राश‌ि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। अब ये आपके हाथ में है कि आप अपनी छवि बनाए रखें।
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये। आपके व्यापार में आने वाले इस कठिन समय से निपटने के लिये आपको सबसे पहले समय निकालकर बैठना होगा व सही योजना बनानी होगी। इस विषय में चिंता ना करें। आपकी कुशलता व गुणवत्ता के चलते आप कठिन से कठिन समय से भी पार पा लेंगे। ऐसा तो कभी भी नहीं होता है कि हमेशा ही अच्छा समय चलता रहे। ये कठिन समय भी जल्दी से निकल जाएगा, आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें