फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 31 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 31 Oct 2021 07:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries love horoscope):  लव पार्टनर की तलाश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। अविवाहित जातक शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus love horoscope): रिश्ते में रोमांस रहने वाला है। लव पार्टनर से आकस्मिक मुलाक़ात होगी। यह मुलाक़ात आपके लिए यादगार साबित होगा। अविवाहित जातक शादी के लिए राजी हो सकते हैं। प्रेमिका का प्यार भरा पत्र मिलने वाला है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini love horoscope): आज रोमांस के भरपूर अवसर मिलने वाले हैं। कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होगा। प्रेमी कुछ अच्छा गिफ्ट देने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer love horoscope): लव पार्टनर की चाहत पूरी होगी। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। एकतरफा प्यार मुश्किल में डाल सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर लाइफ पार्टनर से बहस हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo love horoscope): पार्टनर के साथ आज आप एन्जॉय करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस से भरपूर रहने वाले हैं। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए रिश्ता आएगा। प्रेमी की कोई बात बुरी लगने के कारण आपसी मनमुटाव हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo love horoscope): लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं। आपका पार्टनर कोई खास उपहार देने वाला है। पारिवारिक मसले को लेकर जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। नवविवाहित जातक रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra love horoscope): रोमांस के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रहा आपसी तनाव से राहत मिलेगी। लव लाइफ में खास परिवर्तन आने वाला है। पुरानी प्रेमिका का संदेश मिलेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio love horoscope): पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। प्रेमिका के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius love horoscope): आज आप रोमांटिक महसूस करने वाले हैं। लव लाइफ में प्यार परवान चढ़ने वाला है। जीवनसाथी के साथ घरेलू मामलों को लेकर बहस होगी। लव लाइफ में किया गया हर प्रयास सफल होगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn love horoscope): अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव मिलने वाला है। लव लाइफ में पार्टनर से किसी बात पर आपसी मनमुटाव होगा। जीवनसाथी की सेहत पर धन खर्च होने वाला है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius love horoscope): आज कोई आपके प्रति आकर्षित हो सकता है। लव लाइफ का रिश्ता लंबा चलने वाला है। किसी अजनबी से बातचीत में सावधानी बरतें। पुराने साथी का संदेश मिलने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces love horoscope): कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है। प्रेमिका से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ने वाला है। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए रिश्ता आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें