फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 नवंबर): इस सप्ताह दिवाली पर मां लक्ष्मी किस पर होंगी मेहरबान, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 31 Oct 2021 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर माह का पहला सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में प्रियजनों के साथ मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही परेशानियों में कमी आयेगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भावनाओं में बह कर कोई निर्णय लेने से बचें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा न पालें अन्यथा प्रेम संबंध में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा।

उपाय : घर में श्वेतार्क गणपति स्थापित करें और उनकी प्रतिदिन 'ॐ गं गणपतये नम:' पूजा करें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
इस सप्ताह वृष राशि के जातकों को सेहत और धन दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक चीजों पर जेब से अधिक खर्च कर आर्थिक चिंता सताएगी। छोटे से छोटे से कार्य में भी आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने विवेक से उसे सुलझानें में कामयाब भी रहेंगी। कुल मिलाकर यही है कि इस सप्ताह खुशियां आपके पास किश्तों में आएंगी। सप्ताह के मध्य में पर पर्व की थकान बनी रह सकती हैं। इस दौरान खान-पान विशेष ध्यान दें। नशे से दूर रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कुछेक बाधाओं के बावजूद कारोबार अपनी गति से चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आयेगा और लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा।

उपाय : पारद शिवलिंग स्थापना करके प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजा करें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
नवंबर माह के पहले सप्ताह में मिथुन राशि के जातकों की कामकाज को लेकर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। बावजूद इसके मनचाहे कार्य पूरे न होने पर मन में कहीं न कहीं असंतोष रहेगा कि आप और ज्यादा चीजों को बेहतर कर सकते थे। इस सप्ताह हर किसी से अपने मन की बात को बताने से बचें, अन्यथा कोई दूसरा उसका गलत फायदा उठा सकता है। धन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए आय के अतिरिक्ति स्रोत तलाशने होंगे। कारोबार में कोई रिस्क लेने से बचें। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी नकरें। पेट एवं हड्डियों से संबंधित पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। कठिन समय में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी।

उपाय : दूध में तिल डालकर कर शिवलिंग पर चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।


4 of 12
राशि
कर्क
नवंबर माह का पहला सप्ताह कर्क राशियों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्य-व्यवसाय के संबंध में कोई नयी योजना बन सकती है। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। युवाओं को मौज-मस्ती के खूब अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान किसी भी चीज के प्रति उतावलापन या फिर दुस्साहस आपके लिए महंगा पड़ सकता है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। परस्पर सुख सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। दांपतत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे में रोली, चावल एवं लाल पुष्प डालकर जल दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। तीज-त्योहार वाले इस सप्ताह में किसी अपने की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि स्वयं की सेहत को लेकर भी खूब सतर्क रहना होगा। अधिक परिश्रम के बाद ही कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। भूमि-भवन से संबंधित किसी मामले को लेकर यदि असमंजस में हो तो उससे जुड़े फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। यदि अति आवश्यक हो तो यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ख्याल रखें। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से विवाद हो सकता है। किसी भी बात का तिल से ताड़ बनाने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

उपाय : किसी मंदिर में पूजन सामग्री, जिसमें विशेष रूप से देशी घी का दान करें तथा शुक्र के मन्त्र - 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
नवंबर माह का पहला सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। एक ओर जहां परिश्रम और समय पर कार्य करने पर आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी, वहीं गुप्त शत्रु आपकी कमजोरियों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रिय से प्रिय व्यक्ति को बहुत सोच-समझकर ही कोई वादा करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में अभिरूचि बढ़ेगी। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर मन चिंतित हो सकता है। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरुप लाभ होगा, हालांकि व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल तथा दूध चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र की कम से कम एक माला जप अवश्य करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां और उमंग लिए होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से बड़ा उपहार मिल सकता है। रोजी-रोजगार में सम्मान बढ़ेगा। सीनियर्स और जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन आप अपने बौद्धिक बल से उनकी साजिशों को नाकामयाब करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सप्ताह के मध्य में तीज-त्योहार की थकान हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से संबंधित कोई बड़ा मसला हल हो जाने पर राहत महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगीं। एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा और भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय : अपने पूजा घर में स्फटिक का श्रीयन्त्र स्थापित करें और शुद्ध घी का दिया जलाकर श्रीसूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
इस सप्ताह आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। करिअर हो या कारोबार कोई भी फैसला भावना में बहकर या फिर गुस्से में न करें। कारोबार में आपको इस सप्ताह आपको काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इससे परेशान न हों और इसे व्यापार का एक हिस्सा मानें और व्यापार में जोखम उठाने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें। और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान अधिक भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों के कारण शारीरिक एवं मानसिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अधिक व्यस्तता रहेगी। प्रेम संबंधों में मनवांछित सफलता मिलेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों से तालमेल बना रहेगा।

उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
राशि
धनु
धनु राशि के लिए सप्ताह काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर कामकाज और टारगेट को पूरा करने की चिंता बनी रहेगी। शांत मन और धैर्यपूर्वक कार्य करने पर आपकी सभी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। मुसीबत के समय में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। बदलते मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, अन्यथा तीज-त्योहार के मौके पर रंग में भंग पड़ सकता है। खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या सही रखें। वाहन बेहद सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और बहुत सोच-समझकर पैसे खर्च करें। अन्यथा भविष्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कठिन समय में लव पार्टनर साये की तरह साथ खड़ा रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे।

उपाय : शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का चौमुखा दिया जलाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

10 of 12
राशि
मकर
मकर राशि के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में मनचाहे कार्य समय पर नहीं पूरे होने पर थोड़ा मानसिक तनाव बना रहेगा। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह किसी के साथ तर्क-वितर्क करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। वहीं इष्ट-मित्रों से भी सहयोग मिलने की संभावना भी कम रहेगी। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छा बनाए रखें। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ गलतहमी दूर होगी और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन परस्पर प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन कुछ चिंतित भी रहेगा।

उपाय : छाया दान करें तथा शनिवार के दिन 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनिश्चराय नमः' मंत्र का कम से कम एक माला जप अवश्य करें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को नवंबर माह के पहले सप्ताह में सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। सेहत संबंधी दिक्कतों की अनदेखी करने पर पुराने रोग उभर सकते हैं। वहीं रिश्तों में आई खटास-मिठास को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। सही मायने में इस सप्ताह चिंता छोड़ चिंतन करने की जरूरत है। अपनी कार्यशैली को और आकर्षक बनाने की कोशिश करें। अपने ऊपर भरोसा रखें और समस्याओं को न बढ़ने दें। सप्ताह के उत्तरार्ध में  कार्य-व्ययवाय के संबंध में कोई नयी योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।
 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग से फैसले लेने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य सुख मध्यम स्तर का रहेगा। ऐसे में आप कामकाज को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव स्थिति में आ सकते हैं। कार्यों की अधिकता के कारण थकावट की स्थिति बनी रहेगी। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे की संभावना हो तो ऐसा करने में जरा भी न हिचकिचाएं। कारोबार में बड़ा निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में समस्याओं को संवाद से सुलझानें की कोशिश करें और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : भगवान विष्णु की मंदिर में गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें