फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 20 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 20 Oct 2021 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्यार मोहब्बत से भरा हुआ होगा यानी मैरिडअनमैरिड दोनों ही तरह के लोग को पार्टनर से प्यार मिलने वाला है । यानी कुल मिलाकर प्यार के मामले में आज इनका दिन शानदार रहेगा।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्यार के मामले में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि आपके प्रेम के बीच में तीसरा आदमी आकर घुस सकता है और आपकी लव लाइफ को थोड़ा खराब कर सकता है।प्यार के मामले में आज आपके यात्रा का भी संजोग है इसलिए अपनी छुट्टी का भरपूर आनंद ले।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार के मामले में जो मन में असमंजस बना था आज वह दूर होने की पूरी संभावना है ।आज अपने प्यार से आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं ,उसे कुछ नया तोहफा दे सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा दिन है । आज आप अपने रिश्ते को एक नया मुकाम दे सकते हैं । दिन के अंत तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की आवश्यकता है । अपने पार्टनर  का अच्छे से ख्याल रखें वरना थोड़ी परेशानी हो सकती है । विवाहित लोगों के बीच में जो बहुत दिनों से गलतफहमियां चल रही थी वह भी गायब हो सकती है ।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप अपने पार्टनर से या अपने होने वाले प्रेमी /प्रेमिका से आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हो। उसे थोड़ा समय देकर उसे खुश रखने की कोशिश कर सकते हो। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कोई सरप्राइज मैसेज आपका आज का दिन सार्थक बना देगा। आपने अपने प्यार को पाने में बहुत मेहनत की है ,आखिर आपकी जीत होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): ऐसा कोई वादा न करें जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो जाए। जैसे आप अपने प्रियजन को समझेंगे वैसे ही आपका प्यार और गहरा हो जायेगा । थोड़ी सावधानी से आगे कदम रखे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी को समझने की कोशिश करें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। रोमांस का रोमांचक बनाये रखने के लिए शाम को कुछ खास प्लान करें ।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्रेमी/ प्रेमिका के फोन आते ही आपकी ख़ुशी देखते ही बनेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण आप अप्रत्याशित रोमांटिक झुकाव महसूस करेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius  Love Horoscope): आप जब अपने प्रियजन से मिलेंगे तो आपकी ख़ुशी देखते ही बनेगी। अपने प्रेमी/ प्रेमिका से बात करते समय थोड़ा संयम बरतें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप पूरे जोश  में रहेंगे, क्योंकि आपका प्रिय यानी आपका प्रेमी/प्रेमिका आपके लिए अपार खुशियां लेकर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें