लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है और उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय का मूड देख कर बात करने से अच्छा महसूस होगा और आपके प्रिय प्यार भरी बातों से आपको खुशी देंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के मन की कोई बात पूरी करेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय की खुशी पाने के लिए आप कोई बढ़िया सा गिफ्ट दे सकते हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवन साथी अपने परिवार वालों को लेकर कोई ऐसी टिप्पणी करेगा जो आप को नागवार गुजरेगी और इससे आपके बीच तनाव बढ़ेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा लेकिन आप कोई ना कोई हल निकाल लेंगे।