Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को पड़ रहा है और इस दिन होली का भी त्योहार है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के अंतराल पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसकी कोई धार्मिक मान्यता नहीं होगी यानी इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जब भी चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है तो इस असर सभी राशियों के लोगों के जीवन पर पड़ता है। इस चंद्र ग्रहण का असर 3 राशियों पर पड़ सकता है, जिससे इनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी होती हैं ये राशियां...