फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2024: दो अप्रैल को बुध होंगे वक्री, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Tue, 26 Mar 2024 11:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
2 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में ही वक्री होंगे - फोटो : अमर उजाला
Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह सूर्य के सबसे करीब रहते हैं इस कारण से बुध जल्दी-जल्दी अस्त होते हैं। सूर्य जहां सभी ग्रहों में राजा होते हैं तो वहीं बुध को राजकुमार का दर्जा मिला हुआ है। ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलते हैं या फिर वक्री, मार्गी और अस्त होते हैं। बुद्धि और वाणी के दाता ग्रह बुध 2 अप्रैल 2024 को मेष राशि में रहते हुए वक्री हो रहे हैं। बुध के वक्री होने की वजह से सभी राशि के जातकों पर इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के वक्री होने से किन-किन राशि वालों को सतर्क रहने की जररूत है।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
बुध आपकी राशि में रहते हुए पहले भाव में वक्री होंगे। इस तरह से बुध आपके लिए कुछ परेशानियां पैदा कर सकते हैं। आपको कुछ लापरवाही की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा सतर्क रहते हुए काम करना होगा नहीं तो अधिकारियों से उनकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपके जॉब पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको धन की हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र और घर में कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कोई भी काम करने से पहले कई बार अच्छी तरह से सोच-विचार करना होगा। 

Rahu Venus Yuti: राहु-शुक्र की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा लाभ, मिलेगी सफलता

 

विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी सावधान रहना होगा। आपका किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। करियर में आपको बहुत धैर्य बनाकर काम करना होगा। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल हो सकती है। अचानक से खर्चे बढ़ जाने की वजह से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों को लेकर थोड़ा तनाव की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इसका असर आपके करियर और कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में मन नहीं लगेगा और उदासी सा माहौल बनेगा। वहीं जो लोग किसी व्यापार से संबंध रखते हैं उन्हे धन हानि हो सकती है। मेहनत करने के बावजूद आपको उस काम की प्रशंसा नहीं मिलेगी। मन में निराशा का भाव रहेगा। कार्यों में उम्मीद से कम सफलता हासिल होगी जिसकी वजह से आपका काम बहुत ही धीमी रफ्तार से बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा सतर्कता बनाएं रखनी होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें