फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 26 Mar 2024 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
26 March Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी संग आप आज आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आपकी तरफ से शानदार दिन के बाद पार्टी तो बनती है। आप हमेशा गलतियों को सुधारने की कोशिश करते है। आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेमी जातकों को किसी भी तरह की गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।  अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोमांस में आपके लिए सराबोर रहने का दिन है।  गायन, फैशन या कला में आपकी रूचि किसी को भी आपके लिए पागल बना देगी।  ऐसे में उन्हें अनदेखा न करें क्योंकि वो आपकी शक्ति का आधार हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन नई दोस्ती और अच्छे संबंधों को अनुभव करने का दिन है। आपके विरोधी भी आज आपको सराहेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी बातचीत का कौशल आपके प्यार को गहरा कर देगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने लुक को बदलें या अपने साथी के लिए उसका पसंदीदा डिश बनाएं। आप अपने प्रेम भरे जीवन से खुश हैं किन्तु इसे और भी स्पाइसी बनाना चाहते हैं। इसके लिए कुछ नया ट्राई करें। कई बार एक फूल वो काम कर जाता है जो महंगे उपहार भी नहीं कर पाते।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  खुले विचारों वाले और दूरदर्शी बनें। किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। आज आपका करिश्मा, योग्यता और गुण पूरे आकर्षण में हैं। आपके कौशल के कारण आपका हर काम अच्छे से पूरा होगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप खुलकर अपने शोना से इस बारे में बात करें। अपने महबूब की जुदाई का भय आपको मानसिक समस्याएं दे रहा है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी किस्मत में एक लम्बा और प्यार भरा संबंध है बस जीवन में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। कोई यात्रा, समारोह या पार्टी आज आपके कार्ड में है। नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नई जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर को भी दिल के नजदीक ले आएंगे और पाएंगे कुछ गुदगुदाते और सुनहरे पल। ध्यान रखें, अचानक आई कोई घरेलू मुसीबत, दुर्घटना या चोरी आपके लिए समस्या का कारण बन सकती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें। आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकालकर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन में आई प्यार की बहार से आप खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। ऐसे ही अपने चाहते के बगीचे को हरा भरा बनाये रखने का प्रयास करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें