फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Vakri 2023: बुध ग्रह धनु राशि में हुए वक्री, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Fri, 15 Dec 2023 12:37 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
10 मई से बुध ग्रह वृषभ राशि में ही वक्री हो गए हैं । - फोटो : amar ujala
महान ग्रह बुध 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर वक्री हो गए हैं। जो इसी वक्री अवस्था में ही गोचर करते हुए 27 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पुनः 02 जनवरी को मार्गी होकर 01 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर मकर  राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके वक्री होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव भाग्य वृद्धि तो करेगा किन्तु कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी डालेगा विशेष करके चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है और अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लग सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी भी तरह के सरकारी विभाग में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि के मध्य अधिक बैंक के कर्ज के लेनदेन से बचें और दूसरों को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है लाभ उठाएं।

 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से छठें शत्रु भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध अप्रत्याशित परिणाम देंगे। अनिश्चितताओं का माहौल रहेगा। अपने ही लोग नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है किंतु नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों विशेष करके बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। व्यापारिक वर्ग के लिए भी ये ग्रह-गोचर बेहतरीन लाभदायक रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान या वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में वक्री बुध स्वभाव में सौम्यता तो लाएंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना हो तो भी समय अच्छा रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध स्वभाव में तो सौम्यता लायेंगे ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विवादित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव काफी अप्रत्याशित रहेगा हो सकता है, कहीं न कहीं आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है, किंतु कार्यक्षेत्र में प्रभाव वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। किसी न किसी कारण से आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। थकान का भी अनुभव करेंगे। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। संतान की चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध आय के साधन तो बढ़ाएंगे ही लेकिन कई बार आपका कार्य होते-होते रूक जाया करेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। किसी दूसरे देश के लिए यात्रा अथवा वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक भागीदारी दूरगामी परिणाम देगी जो सुखद रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए वक्री बुध का प्रभाव कार्य विस्तार तो करेगा किंतु कहीं न कहीं मानसिक अशांति का सामना भी करवाएगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह अनुकूल रहेगा। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उसमें भी सफल रहेंगे। अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें