फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2024: बुध के कुंभ राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Mon, 19 Feb 2024 11:29 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
BUDH GOCHAR 2024: बुध के राशि परिवर्तन से वाणिज्य, न्याय के क्षेत्र, बैंकिंग के सेक्टर्स तथा युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar 2024: महान ग्रह बुध 20 फरवरी की सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 07 मार्च की सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। बुध के कुंभ राशि में गोचर से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा,क्योंकि कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी। सूर्य पहले से शनिदेव की राशि कुंभ में विराजमान हैं। वहीं इसके अलावा शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने से शश राजयोग का निर्माण होगा। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सुखद परिणाम दायक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित धन भी प्राप्त होगा। परिवार में आपसी संबंध और मजबूत होगा। वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतरीन रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान प्राप्ति के भी योग हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

4 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से भी बच्चें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सुखद ही रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सफलताओं के बावजूद साझा व्यापार करने से दूर ही रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत होगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच समझकर करने की आवश्यकता है यद्यपि सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी। फिर भी अपने ही लोग षड्यंत्र का शिकार बनाने की कोशिश करेंगे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विवादित और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। अत्यधिक यात्रा के कारण खर्च और थकान का अनुभव करेंगे।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में तो प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा रहेगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय सुखद रहेगा।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपमें नई ऊर्जा शक्ति का संचार भर देगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक संस्थाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। अपनी योजनाओं के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार में छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। वीजा आदि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो  मजबूत करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बलपर वर्चस्व कायम करने में कामयाब रहेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। किसी नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वभाव में सौम्यता लाएगा। अपनी दूरदर्शिता से विपरीत हो रही चीजों को भी समेटने में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी समय बेहतर रहेगा। लिए गए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना होगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। सामाजिक ट्रस्टों में भी दान-पुण्य करेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी समस्या और चर्म रोग से सावधान रहना पड़ेगा। योजनाएं गोपनीय रखें। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें