फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2023: बुध का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Tue, 28 Nov 2023 10:08 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Budh Gochar 2023: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 27 नवंबर की सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 13 दिसंबर को वक्री होकर 28 दिसंबर को फिर से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक राशि पर ही गोचर करते हुए ये 02 जनवरी को मार्गी होकर 01 फरवरी की दोपहर 02 बजकर 42 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके धनु राशि में गोचर का पृथ्वी वासियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रतिष्ठानों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह से उतार-चढ़ाव ला सकता है, विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्मरोग से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। योजनाएं गोपनीय रखें।
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से और साझा व्यापार करने से परहेज करें। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्राएं भी करेंगे। इस अवधि के मध्य वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बैंक के अधिक कर्ज लेने से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में शामिल होना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से इनका प्रभाव और अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम-विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रह हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा परिणाम ही देगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा।सोची समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। योजनाएं गोपनीय रखें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। रोमांस के मामलों में भी समय उतना अच्छा नहीं रहेगा इसलिए बेहतर रहेगा अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सुखद ही रहेगा। यद्यपि स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है किंतु इसके प्रति चिंतनशील रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पारिवारिक विवादों से दूर ही रहें, छोटी-छोटी बात को बड़ा न होने दें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कोई भी कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। प्रेम-संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर में आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। किए गए कार्यों की सराहना होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवायेगा जिसके परिणामस्वरूप आप आर्थिक तंगी का सामना भी कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ तो मिलेगा ही किसी दूसरे देश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य धन उधार के रूप में देने से बचें।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध बेहतरीन सफलता दिलाने वाले रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का नया व्यापार करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम विवाह का योग है कर भी सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नए व्यापार का भी आरंभ कर सकते हैं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाएं रखते हुए आगे बढ़ेंगे। तो अधिक कार्य कर रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवारिक का माहौल खुशनुमा रहेगा।

December Monthly Horoscope: दिसंबर में किसकी पलटेगी किस्मत, किनको रहना होगा सावधान, पढ़िए मासिक राशिफल में
Rashifal 2024: साल 2024 में शनिदेव बदल कर रख देंगे इन राशि वालों की जिंदगी, मिलेंगे सभी तरह के सुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें