फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनदायक हैं अशोक के पत्ते, घर में लाते हैं समृद्धि और शांति

Tue, 28 Feb 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अशोक का पेड़ आपने अक्सर अपने आसपास देखा होगा। इस पेड़ के लिए यह भी कहा जाता है कि जिसके नीचे बैठने से शोक ना हो या जिसने सभी दुखों पर विजय पा लिया हो, उसे अशोक कहते हैं। अशोक अपने कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में भी इसका बड़ा महत्व है। हम आपको बता रहे हैं अशोक के पेड़ के ऐसे ही कुछ उपाय जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और सभी परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
अशोक के पेड़ की माला घर के द्वार पर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसलिए वंदनवार के रूप में इसे द्वार पर अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

3 of 6
अशोक के पेड़ की जड़ को विधि अनुसार धारण करने से कभी धन की कमी नहीं होती। चाहें तो इसकी जड़ को धन रखने के स्थान पर भी रख सकते हैं।

4 of 6
दरिद्रता को दूर करने में भी यह वृक्ष बड़ा सहायक है। अशोक के फूल को रोजाना पीस कर इसमें शहद मिला कर खाएं। इससे दरिद्रता दूर होगी और घर में बरकत आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
अशोक वृक्ष के पत्तों को देवी-देवताओं पर अर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अशोक का पेड़ पति-पत्नी के बीच तनाव को भी कम करता है। अगर दोनों में झगड़ा हो गया है तो अशोक के सात पत्ते लाकर देवी-देवताओं के सामने रख दें। पत्ते सूख जाएं तो दुबारा ऐसा ही करें। ऐसा करने से दोनों के बीच की लड़ाई खत्म हो जाएगी और प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें