फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को धन लाभ, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Thu, 29 Feb 2024 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। मित्रों का  समर्थन आप पर बना रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके सगे संबंधियों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आप चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार के लोग के मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपको किसी काम में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे,  लेकिन वह कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। कारोबार को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाणिज्यक मामलों में आपको निरंतरता बनाए रखना होगी। आप किसी के व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचें। सगे संबंधी का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और वाणी और व्यवहार से आप सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपकी धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप बड़ों की बातों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बुरी लग सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को संस्कारों और परंपराओं का ज्ञान देंगे। करियर को लेकर आप कुछ बचत की योजना में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई मन की बात ना करें, नहीं तो इसका फायदा उठा सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलना अच्छा रहेगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में आप सतर्क रहें। आपके कुछ करीबी आपको परेशान कर सकते हैं। किसी निवेश संबंधी मामले में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओ पर पूरा ध्यान देंगे।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है।आप लेनदेन पर पूरा ध्यान दें और व्यापार में तेजी आएगी। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी सकारात्मकता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होगी। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थीयों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपको सफलता देंगे।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग और साथ बना रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना हो, तो आप उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।  नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों और उनके कामों में वृद्धि कर सकते हैं, जिसके कारण उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सभी का साथ और समर्थन आप पर बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर निर्णय के लिए लेने के लिए रहेगा। आपको लोगों की बातों में आने से बचना होगा और आप महत्वपूर्ण बातों पर पूरा ध्यान दें। बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले हमेशा कामयाब रहते हैं। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको परिजनों के साथ रिश्ते में मिठास बनाकर रखनी होगी। आप इधर-उधर लोगों की बातों में ना आए। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को लेकर बहुत ही सोच विचारकर कोई निर्णय लेना होगा। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को तेजी से निपटने की कोशिश करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आपका घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें