फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

March Monthly Horoscope 2024: मार्च का महीना इन 5 राशि वालों के लिए साबित होगा शुभ, होगा धन लाभ

Wed, 28 Feb 2024 04:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला
March Monthly Horoscope 2024: अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना मार्च बहुत ही खास रहने वाला है। जहां मार्च का महीना तीसरा तो फाल्गुन का महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना होता है। फाल्गुन के बाद नया हिंदू वर्ष आरंभ हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव जरूर पड़ेगा। मार्च महीने में सबसे पहले बुद्धि, वाणी के कारक ग्रह और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 7 मार्च को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में पहले से राहु ग्रह विराजमान हैं। इस तरह से मार्च के शुरुआती दिनों में ही बुध-राहु की युति बनेगी। फिर 7 मार्च को ही सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से न्याय और कर्म के देवता शनि पहले से ही विराजमान हैं। इस तरह से कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति बनेंगी। फिर 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह बुध और सूर्य के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बनेगा। वहीं राहु और सूर्य के मीन राशि में युति से ग्रहण योग नाम का अशुभ योग बनेगा। 15 मार्च को बुध मीन राशि में उदय होंगे और 18 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदय होंगे। मार्च महीने के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को एक बार फिर से शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मार्च माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर कई तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन मार्च माह में 5 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना उनके जीवन में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा। मार्च महीने के पूर्वार्ध में भले ही आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा दुविधाग्रस्त रह सकता है लेकिन माह के मध्य से उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस दौरान आप अपने बुद्धि और कौशल के बल पर सभी विरोधियों को मात देते हुए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। करियर-कारोबार में आपको पद की प्राप्ति और ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।  माह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा मुनाफा होगा। यदि आपने पूर्व में किसी योजना या फिर कारोबार में निवेश कर रखा है तो आपको उससे बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। कामकाज के मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस माह घर-परिवार के संग हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना भाग्यशाली रहने वाला होगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में किस्मत के दरवाजे खुलेंगे। इस माह कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे मौके इस माह मिल सकते हैं। इस माह आपकी सभी कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। सरकार से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि हो सकती है। माह के मध्य का थोड़ा समय भले ही आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन अंतत: आपको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। इस माह अच्छी आय होने के साथ आपकी आर्थिक बचत भी खूब होगी। पैतृक सपत्ति की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपकी प्रेम की गाड़ी कभी पटरी पर सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए मार्च के महीने में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यवसाय से जुड़े उनके लिए मार्च का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण भरा रह सकता है। मार्च माह में जोखिम भरा निवेश न करें और धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आपकी यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा।  आपकी दैनिक आय बढ़ेगी। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के किसी पर्यटन अथवा तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। सेहत की दृष्टि से मार्च महीने का समय प्रतिकूल कहा जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ साबित होगा।  जो लोग नौकरी में उन लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर से बेहतर काम के लिए शाबाशी मिल सकती है। इस दौरान आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में यह समय मार्केटिंग करने वालों, मीडिया पर्सन और राजनेताओं के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। धनु राशि के जातकों को इस पूरे माह धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए माह के उत्तरार्ध में अपने करियर में मन लगाकर काम करें और दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली साबित होगा। मार्च महीने के पूर्वार्ध का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप करियर-कारोबार में तेजी से प्रगति करेंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। इस सिलसिले में की गई यात्राएं अत्यंत ही शुभ साबित होंगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें