फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 27 Jan 2024 08:17 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 जनवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। निजी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। शिक्षण संस्थानों से आप जुड़ेंगे। आप अपनी दिनचर्या में योग्य व व्यायाम को अपनाएं,नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ में सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन शैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की करते देख आपके परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे,तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मेलजोल की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आवश्यक कार्य पर आपको फोकस बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी बात को लेकर आप जिद व जल्दबाजी ना दिखाएं,नहीं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े,नहीं तो उसमें कोई गलती होने की संभावना बनती दिख रही है। रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। पारिवारिक कलह यदि लंबे समय से चल रही थी,तो वह दूर होती दिख रही है।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बंधुओ से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। आपको कुछ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आज आपकी कार्यशैली प्रभावित रहेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके बस आपके कामों के तारीफ करते नजर आएंगे,जिससे आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनों से किए हुए वादे को निभाना होगा। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे और प्रेम व सहयोग की भावना  आपके मन में बनी रहेगी। आप विभिन्न कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग में साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप जल्दबाजी में कोई काम करने से बचे, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती है। रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने व्यापार की योजनाओं में ढील देने से बचना होगा,नहीं तो दूसरे उनका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कोई डील बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन आपको उन्हे पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आप किसी बड़े लक्ष्य की और प्रेरित रहेंगे। आपके कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आप कार्य क्षेत्र में लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा,तभी वह पूरा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति की खरीदारी करने की का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा  पूरी हो सकती है।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार में  तेजी आएगी। आप अपने डेली रूटीन में को बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे,तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके बॉस को आपकी कोई बात पसंद नहीं आएगी। वह आपसे किसी बड़ी जिम्मेदारी को भी वापस ले सकते हैं। बड़ों की सिख व सलाह पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम में हाथ डालने से बचें।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में साथ मिलेगा। व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। मित्रों व सहकर्मियों पर आप विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी समझौते को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का  आपको लाभ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों नहीं यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो उसके परिणाम आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपुर्ण रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरंदाज नहीं करना है। आपको यदि किसी नए काम को किया,तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। कला क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे,तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बाकी कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई में जुटना होगा, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें