फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 27 Jan 2024 07:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर किसी रहस्यमय रिश्ते में हैं तो अब वक्त है इसके बारे में सबको बताने का, क्योंकि ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को एक नए लेवल पर ले जायेगा। अपमान या दुःख से बचने के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें। मौज मस्ती आज आपकी प्राथमिकता है। किसी फिल्म, घूमने-फिरने या खेल का आमंत्रण मिल सकता है जिससे आप अपनी चाहत के साथ कुछ खास समय बिता सकते है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए दोस्तों से मिलवाएगा और हो सकता है कि जीवन में किसी खास का आगमन हो जाए। दिमाग में पक रहे रोमांटिक विचारों की वजह से आप उत्तेजित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  हर बार आपकी मनोकामना पूरी हो ऐसा ज़रूरी नहीं है लेकिन योजना के साथ प्रयास किये जाएँ तो सफलता मिल सकती है। सबसे पहले यह पता करने की ज़रूरत है की आपका प्रेमी क्या चाहता है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपका चुलबुलापन आज आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा। आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा जिससे साथी के साथ अंतरंगता भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपका आकर्षण सभी को लुभाएगा और किसी ऐसे को आपके इतने पास ले आएगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने क्रश को प्रभावित करने पर है जिसके लिए आप अपने बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आपका सोलमेट आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं इसलिए उसे नजरअंदाज न करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पालतू जानवर और किरायेदार आपकी चिंता का विषय हो सकते हैं। अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए अपने बाबू के साथ आज कुछ क्वालिटी समय बिताएं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर रिश्ता नया है तो बातचीत कर एक दुसरे को जानें। घर पर ही अपने पार्टनर का मनपसंद पकवान बनाकर या आपने दिलवर के पसंदीदा गानों को गुनगुना कर उसका दिल जीता जा सकता हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने चाहने वालों के साथ फुर्सत के कुछ खास पल गुजारने के लिए थोड़ा खाली समय निकालें। मुश्किल वक्त में भी आपने स्वीटू का साथ दें। अचानक कोई रिश्ता टूटने या अलगाव से यह समय चिंता भरा हो सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके साथी के काम में व्यस्त होने के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। आप यदि फ़िलहाल सिंगल हैं और किसी के जीवन में खास जगह बनाना चाहते है और चाहते हैं कि कोई आपका ख्याल रखे तो आपको प्यार की कला सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें