फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 December: कन्या और तुला राशि वाले लेनदेन के मामले में रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 24 Dec 2023 12:19 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 दिसंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।  लेकिन आपको अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रोजगार के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आपके कामों की चिंता सताएगी। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपका कोई धन से संबंधित मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओ से आपको छुटकारा मिलेगा। आप छुटपुट योजनाओं पर पूरा ध्यान दें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को उनके कामों के लिए प्रशंसा मिलेगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे उनका खोया हुआ सम्मान वापस मिलेगा। कानूनी मामले में आप किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार में अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको उसके लिए भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आपको अपने काम के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप व्यवसाय में किसी को पार्टनर बनाने से बचें। अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।  आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लंबे समय से संपत्ति संबंधित विवाद यदि चल रहा था तो उसमें आज आपको जीत मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको महिला मित्रों से सावधान रहेंगे। उन्हें  किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाइयों से आपके किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रचित होना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आप किसी बड़े काम की योजना ना बनाएं, नहीं तो समस्या होगी। आपको यदि किसी की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह मिलने आ सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमे आप सफल रहेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आपकी कोई पारिवारिक समस्या फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको परेशान करेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कामों पर फोकस बनाना होगा। आपका मन परेशान रहने के कारण आप उन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं।  किसी योजना को लेकर अपने पिताजी से बात करके ही कहीं निवेश करें। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा  मौका मिल सकता है। आप किसी छुटपुट लाभ के अवसर को भी हाथ से जाने ना दें। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। परिवार के सदस्यों के सामने समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं। आप अपनी सेहत में के प्रति सचेत रहें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की सलाह पर काम करने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई काम न करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पकड़ बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। आप तोल मोल कर निवेश कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा ही भी पूरी होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें। आप बिजनेस की किसी योजना में धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं। कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आपके घर आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद में पडने से बचना होगा।  आप अपने मित्रों से धन उधार बिल्कुल ना लें, नहीं तो उससे आपके रिश्ते में समस्या पैदा हो सकती है। परिवार में सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आप किसी तीर्थ स्थान आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें