फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 December : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 23 Dec 2023 04:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  रोमांटिक जीवन में समस्या आ सकती है। प्रेम की बगिया में बहार के लिए इसे प्यार और विश्वास से सींचे। आपके मन में सपनों के राजा/ रानी के साथ समय बिताने की तीव्र लालसा है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। अपने शोना को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उसे पैंपर करना न भूलें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी लवलाइफ इससे शांतिपूर्ण और प्रेममय बनेगी। पूरे जोश और उत्साह से अपने जीवन के इस लम्हों का स्वागत करें। पति पत्नी या अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप इस बात को अनुभव करेंगे कि दोस्ती खुशियों को दुगना करती है जबकि दुखों को कम कर देती है। याद रखें, आपका पार्टनर आपका सच्चा दोस्त है जो हर सुख-दुःख में आपके साथ रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्यार में आयी बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे। आपके लवर के लिए आज आपका ध्यान अपनी ओर करना थोड़ा मुश्किल है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): मनोरंजन, आनंद और अपना प्यार तीन ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे आप अभी मिस कर रहे हैं। अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें , प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा जिससे कोई भी समस्या पल भर में छूमंतर हो जायेगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): मदद के लिए अपने स्वीटहार्ट को याद करें, उसका साथ आपको दुविधा से बचाएगा। अपने सोलमेट पर ध्यान दें और उसकी इच्छाएं पूरी करें। आज का दिन नए रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है इसलिए सब्र से जीवन के इस चरण का मज़ा लें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपको दूसरों की सहायता मिलने की पूरी संभावना है। जब बात आकर्षण की आती है तो आपकी बाहरी सुंदरता से ज्यादा आंतरिक सुंदरता सबको लुभा जाती है और यही कारण है कि आपके साथ को सब पसंद करते है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने जानू को खुश रख कर ही आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाई/बहन की परेशानियों को भी सुलझाएंगे। उन लोगों का ध्यान रखें जो आपका हमेशा साथ देते हैं। अपने जीवन और रिश्ते का सम्मान करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इसके हर मोमेंट को ऐसे जीएं जैसे यह जीवन का अंतिम क्षण है। प्यार को जताने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाना न भूले इससे आप अपने रोमांस में थोड़ा स्पाइस डाल सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें