फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, हो सकता है धन लाभ

Mon, 18 Dec 2023 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
18 दिसंबर का दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में किसी नई रिसर्च का हिस्सा बन सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आप अपने जिम्मेदारियां को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको संतान से उसके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में लोगों का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपकी कोई नई साझेदारी हो सकती है, लेकिन आप यदि अपने घर, मकान आदि के खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी कारण से विराम लग सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार में आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में अच्छा साबित होगा। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आप किसी बात को लेकर बेवजह ना उलझें। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो भी आप उसे टालने की कोशिश करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखना होगा। आध्यात्मिक के कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। परिवार में सभी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कोई बड़ा निर्णय समय से लें। मित्रों व रिश्तेदार से आप यदि कोई आर्थिक मदद मांग रहे थे, तो वह भी मिल सकती है, लेकिन आपने यदि कुछ पुराने कर्ज लिए थे, तो आपको उन्हें उतारने की पूरी कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोलकर काम करें। आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोचा है, तो आपके लिए अच्छा रहेगा और उसके परिणाम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपके से कोई गलती होगी, तो उसके लिए भी आपको अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें। किसी की कहासुनी बातों में ना आए। किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप लेनदेन में स्पष्टता बनाएं रखें और लिखा पढ़ी करके रखें।  यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके पिताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा और आप  किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपको उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी काम को लेकर रणनीति बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने सीनियर से बातचीत अवश्य करनी होगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ रहने के कारण समझ नहीं आएगा। कारोबार में यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का सोचा है, तो उसे आप स्थगित कर दें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। वरिष्ठ सदस्यों की बातों को आप ध्यान से सुने, क्योंकि उन पर अमल अवश्य करें। आपके भाइयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके परिवार में कोई पुरानी कलह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण परिवार में माहौल समस्याओं से भरा रहेगा और आपको परेशानी होने के कारण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की इच्छा रख रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपको परिवार में किसी समस्या के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को बहुत ही सोच विचारकर योजनाएं बनानी होगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए मकान और वाहन आदि को खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी खत्म होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से आपका पीछा छूटेगा, लेकिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं, नहीं तो कोई गलती के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह दूर होगी और दोनों डिनर डेट पर जा सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को ला सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के लिए आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें