फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 December Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 17 Dec 2023 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): घर की मुसीबतों को आप अपने जोड़ीदार के साथ मिलकर चुटकी में हल करने में पूरी तरफ से सक्षम हैं। अपने आपको प्रोत्साहित करने और सफलता हासिल करने के लिए यह समय बढ़िया है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार की चांदनी को ऐसे ही रोशन रखने के लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें। आपके दोस्त आपके जीवन की वो संपत्ति है जो आपकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दोस्त आपके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करते है। किसी खास के लिए भी समय निकाले और उसके साथ अकेले कहीं दूर जाएँ निसंदेह आपको कुछ गुदगुदाते हुए पल मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास सोचें। आज आप उदास महसूस कर रहे हैं और कुछ समय सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में बिताना चाहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर किसी के लिए पागल हैं तो अभी पूरा साहस बटोरकर अपनी चाहत का इजहार करें। याद रखें सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा। आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका व्यक्तित्व ऐसा है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है लेकिन आपकी छोटी सी गलती अभी आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें क्योंकि आप दोनों की जोड़ी शानदार है। अपने लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):घरेलू जीवन में कुछ चिंता से पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार हैं। रिश्ते मे गलतफहमियां कोई बड़ी बात नहीं हैं किन्तु उन गलतफहमियों से अपने रिश्ते मे कोई अंतर न आने देना बड़ी बात हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी दुःख, झटके या अपमान के कारण आज आप कुछ पीड़ित महसूस कर सकते हैं लेकिन अपनों के साथ मेल-जोल से कुछ आराम मिलेगा। अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अभी किसी वाद-विवाद से बचें। एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें