फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और तुला राशि वाले बरतें आर्थिक मामले में सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 09 Apr 2024 05:46 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
09 April Ka Rashifal - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। अपने लंबे समय से रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने करियर को संवारेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधान रहें। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको माताजी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सामाजिक गतिविधियों में पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आप आज अपनी सोच समझ से काफी काम में आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिल सकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। संतान से कोई गलती होने के कारण आप  उनसे नाराज हो सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने में समस्या आएगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज करेंगे, तो वह बढ़ सकती हैं। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। यदि आप भविष्य को लेकर किसी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप अपने कामों को खुद करने की कोशिश करेंगे। यदि आप उन्हें छोड़कर किसी दूसरे के भरोसे आगे बढ़ेंगे, तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी  रहने के कारण आपके काफी काम में पूरे हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच से  कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी आज आप कुछ समय निकालेंगे। जीवनसाथी से आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप कुछ उतार-चढ़ाव रहने के कारण परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ भी थोड़ा अधिक रहेगा। आप अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह  दूर होती दिख रही है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आसपास रह रहे लोगों से आपको खुशखबरी मिलने से आप अच्छे मूड में रहेंगे। बिजनेस में किसी बड़ी स्कीम में धन लगा सकते हैं। यदि आपने अपने काम में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको इसमे समस्या हो सकती है। विदेश से व्यवसाय कर रहे लोगों को  सावधान रहने की आवश्यकता है। आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें, तभी आप सारे कामों का आसानी से कर पाएंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को किसी अच्छी नौकरी के प्रति होने से आपका सिर गर्व से ऊंचा रहेगा। साझेदारी में आप किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे, जिस कारण आप धन का संचय कम कर पाएंगे। परिवार में कोई बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माताजी के आशीर्वाद से आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  किसी अच्छे काम को करने का मौका मिलेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपने करीबियों से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की यदि कोई डील पेंडिंग चल रही थी, तो वह फाइनल होगी। आप अपने काम को यदि किसी दूसरे के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ सकते हैं। आप किसी को धनुर्धर देने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, जो आपके बीच किसी लड़ाई झगड़े की वजह बनेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप उनके मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करें। आप अपने अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। जीवन साथी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, जिसे आप बढ़ाएं ना। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी काम को लेकर कोई नई योजना बनानी पड़ सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप दूसरों के भरोसे  कोई महत्वपूर्ण काम ना करें नहीं तो वह रुक सकता है। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव तो रहेगा, लेकिन फिर भी आप उसे इंजॉय करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अपने आसपास में हो रहे लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आप कुछ समय के लिए टेंशन फ्री रह सकेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सगे संबंधियों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके बढ़ते खर्चो का आपको लेखा-जोखा रखना होगा। आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से  आपको किसी काम को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। यदि परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें