Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके लिए खुशखबरी है आपके अकेले रहने के दिन जा चुके है और आप प्यार के मधुर क्षणों का मज़ा लेंगे। आपका रोमांटिक फ्रंट प्रेम और उत्साह से भरा हुआ है। लव के हिसाब से आज आपके सब सपने पूरे होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अभी आपका लिव इन पार्टनर आप पर खास मेहरबान है और हो सकता है कि जल्द ही आप विवाह के बंधनों में बंध जाएँ। ऐसे में आपका उसके लिए कुछ खास करना तो बनता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज फालतू के मामलों में न फंसे, जो काम ज़रूरी हैं उन्ही पर ध्यान दें। साथी की तलाश है तो थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है।आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा। आज का दिन बेहद स्पेशल है जहाँ आप एक डिवाइन लव की तलाश में हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): याद रखें प्यार का रिश्ता हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है। अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, जिससे आपको अपने दिलबर के लिए समय नहीं मिलेगा लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें। आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने फालतू खर्चों को कम करें और लालच या भावुक असुरक्षा से अपने रिश्ते को ख़राब न करें। इससे आपके और आपके साथी के बीच दरार आ सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। इसके लिए आप अपनी गायन कला का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का दिन ख़ुशी और संतुष्टि से भरा हुआ है जिसमे आप केवल किसी खास के साथ कुछ स्पेशल वक्त गुजारना चाहते हैं। रिश्ते या व्यवसाय में नयी शुरुआत आपको एक अलग पहचान दिला सकती है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं। समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें।