फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 December Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 28 Dec 2023 12:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने अनुभवों से जीवन के खास निर्णय लेने का समय आ चुका है। आपका चार्म आज आपको अपनी मुहब्बत से मिला सकता है या कोई नजदीक दोस्त आपको प्रभावित करने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप नए संबंधों को बनाने और पुराने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए एक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। घनिष्ठ संबंधों में बुनियाद मजबूत और संवाद की भाषा सरल, स्पष्ट और समझ में आने वाली रखें, तभी आप एक अच्छा रिलेशनशिप निभा पाएंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है। विवाद या मुकदमेबाजी से विचलित होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आपका भाग्यशाली दिन है इसलिए अपने इस दिन से कुछ फुरसत के पल निकालें। अपने विचारों का समर्थन दुनिया भी करेगी खास कर वो लोग जो आपके लिए सब कुछ हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  पिछले दिनों व्यस्त होने के कारण आप आज का दिन आराम से बिताना चाहते हैं। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करने के लिए यह दिन उपयुक्त है। लव लाइफ को महकाने के लिए दोनों मिल पर कोशिश करें इससे आपके स्वप्न वास्तविकता में बदल जायेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रियतम से नजदीकियां महसूस करेंगे।शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं। रिश्ता दिल से होना चाहिए, शब्दों से नहीं, नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए मन में नहीं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दिल की बातों को दिल में ही रखने की जगह हिम्मत करके उन्हें बता दें और इसके लिए एक प्यार भरा मैसेज जादू की तरह काम करेगा।  शांति के इस चरण में आप बेहद उत्साही और खुश हैं, बस इन पलों को जीना चाहते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव, प्यार और मुहब्बत के अवसरों को व्यर्थ न जाने दें। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए संगीत,नृत्य या कला का सहारा लेने के लिए यह समय उपयुक्त है। अपने स्वीटू का प्यार आपको हर परेशानी से मुक्ति दिला कर आराम महसूस कराएगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): धन को सोच समझ कर खर्च करें। आपके कुछ सभ्य मित्र आज आपकी हर संभव मदद करेंगे और हो सकता है कि भविष्य में उन्हें आपकी सहायक की ज़रूरत पड़े, इसलिए तैयार रहें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके दोस्त आपकी शक्ति, प्रतिभा और दक्षता को भी बढ़ाएंगे। आपका साथी आपको प्रेरित करेगा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बदले में अपने स्वीटहार्ट से प्यार व केयर करे और उसके प्रति समर्पित रहें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार आपके लिए सब कुछ है लेकिन जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें। अपने शोना को खुश रख कर आप भी खुश रहेंगे और इसके लिए आपको कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें